कैंपस : नोट्रेडेम एकेडमी : 12वीं की छात्राओं को करियर के विभिन्न विकल्पों से कराया अवगत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नोट्रेडेम एकेडमी के पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को 12वीं की छात्राओं के लिए करियर काउंसेलिंग आयोजित की गयी
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
नोट्रेडेम एकेडमी के पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को 12वीं की छात्राओं के लिए करियर काउंसेलिंग आयोजित की गयी. इस अवसर पर विशेषज्ञों की टीम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपनी रुचि के अनुसार करियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर गुरुकुल इंस्टीट्यूट के अनुराग और सुधाकर पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लॉ के क्षेत्र में करियर के विकल्पों की जानकारी देते हुए विभिन्न कंपनियों में उपयोगिता पर चर्चा की. इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन प्रदीप रेड़्डी और विंग कमांडर एएस रावत ने एयर फोर्स में छात्राओं को करियर विकल्पों से अवगत कराते हुए इस क्षेत्र में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही इस क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती रुचि की भी सराहना की. इसके अलावा गोल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर बिपिन कुमार सिंह, एमिटी यूनिवर्सिटी की शिक्षिका स्वेता प्रिया व अन्य विशेषज्ञों ने छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए हमेशा अपने मन की सुनकर करियर के विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन