कैंपस : सीए फाउंडेशन की 14 जनवरी की परीक्षा अब 16 जनवरी को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जनवरी 2025 की फाउंडेशन परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जनवरी 2025 की फाउंडेशन परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है. सीए फाउंडेशन 14 जनवरी की परीक्षा अब 16 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया गया है. मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी 2025 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा को 16 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी को आयोजित की जायेगी. आइसीएआइ ने स्पष्ट किया कि सीए इंटर 2025 जनवरी परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. सीए इंटर 2025 ग्रुप-1 परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को आयोजित की जायेगी. वहीं, सीए इंटर 2025 ग्रुप-2 परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी 2025 को आयोजित की जायेगी.आवेदन सुधार विंडो 29 तक रहेगा खुला
आइसीएआइ सीए फाउंडेशन 2025 जनवरी की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गयी. सीए फाउंडेशन 2025 जनवरी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ किया गया. आवेदन सुधार विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुला रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










