वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का निर्माण जल्द होगा पूर्ण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Dec 2024 1:20 AM
वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का निर्माण जल्द पूर्ण होगा. सोमवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया.
संवाददाता,पटना
वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का निर्माण जल्द पूर्ण होगा. सोमवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्तूप परिसर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप परिसर में कई स्थलों पर छोटे-छोटे कार्य कराने के निर्देश दिये. स्तूप में लगाये जाने वाले अंतिम आठ पत्थरों में से दो पत्थर लगाये जा चुके हैं.बाकी बचे हुए स्टोन लगाने का कार्य अगले दो-तीन दिनों में पूर्ण हो जायेगा. उन्होंने एजेंसी को यथाशीघ्र साफ-सफाई एवं फिनिशिंग का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. एजेंसी के द्वारा सचिव को बताया गया कि जनवरी 2025 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा.भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं स्मृति अवशेषों को रखने के लिए आवश्यक संरचना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.सचिव ने परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तालाब के किनारे अन्य जल संरचना में कुछ आवश्यक निर्माण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का पूर्ण होने के बाद वैशाली में पर्यटन का नया केंद्र विकसित होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










