Bihar News: झांकी में बिखरा बिहार का शौर्य, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फहराया तिरंगा, दिखा देशभक्ति का जज्बा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jan 2025 10:46 PM
Bihar Governor Arif Mohammad khan on Republic Day 2025
Bihar News: 76 वें गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार को शहर में काफी धूम रही. गांधी मैदान में हुए मुख्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडोत्तोलन किया. गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में 15 विभागों की झांकियां निकाली गयी. इसमें उद्योग विभाग की झांकी ‘बढ़ता निवेश बढ़ता रोजगार’ ने बाजी मारी. इसे पहला स्थान मिला.
Bihar News, लाइफ रिपोर्टर@पटना: रविवार को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में बिहार के शौर्य और प्रगति की झलक देखने को मिली. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान के मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया. इससे पहले आइपीएस भानु प्रताप सिंह ने उन्हें परेड की सलामी दी. मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. गणतंत्र दिवस समारोह में परेड व झांकियों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे. मार्च पास्ट व झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया.परेड में 20 टुकड़ियां शामिल हुई.जबकि 15 विभागों की झांकियां निकाली गयी. परेड व झांकियों के पहले,दूसरे व तीसरे स्थान का चयन निर्णायक मंडली ने किया.

इसमें योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्णन व सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल शामिल थी. परेड में बेस्ट परेड प्रोफेशनल में एसएसबी ने पहला स्थान मिला.वहीं नन प्रोफेशनल में जेल पुलिस(महिला) पहले स्थान पर रही. बेस्ट टर्न आउट प्रोफेशनल में बीएमपी (महिला) व नन प्रोफेशनल में एनसीसी आर्मी (गर्ल्स)को दूसरा स्थान मिला. बेस्ट प्लाटून कमांडर प्रोफेशनल में एसटीएफ व नन प्रोफेशनल में एनसीसी आर्मी (बॉयज) तीसरे स्थान पर रहे. परेड की कमांड दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने किया. सेकेंड इन कमांड डीएसपी पल्लवी कुमारी रही.

पहले स्थान पर रही उद्योग विभाग की झांकी
गणतंत्र दिवस समारोह में 15 विभागों की झांकियां निकाली गयी थी. इसमें उद्योग विभाग की झांकी बढ़ता निवेश बढ़ता रोजगार ने बाजी मारी. इसे पहला स्थान मिला. उद्योग विभाग की झांकी में राज्य में निवेश एवं उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए सरकार के कई प्रभावी व विकासोन्मुख नीतियों को दिखा गया. खासकर बिहार बिजनेस कनेक्ट 2014 में 1.80 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बनी है.

दूसरा स्थान पर रहा पशु एवं मत्स्य संसाधन व ग्रामीण आजीविका मिशन
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की झांकी पशु चिकित्सा बस एक कॉल की दूरी पर को मिथिला पेंटिंग के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया. 534 प्रखंड में चलाये जा रहे मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई से पशुओं का इलाज हो रहा है. वहीं ग्रामीण आजीविका मिशन में जीविका से जुड़े करोड़ों गरीब परिवार के बीच पशुधन स्थायी आमदनी का सशक्त माध्यम है. झांकी में पशु सखियां के द्वारा बकरियों की समुचित देखभाल के लिए जानकारी दिखायी गयी.

खेल विभाग को मिला तीसरा स्थान
खेल विभाग की परिश्रम से पदक तक की थीम को तीसरा स्थान मिला. झांकी में बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2014 मुख्य आकर्षण रहा. बिहार का गौरव बढ़ाने वाले मो रेयान व अंकिता राज को शतरंज खेलते हुए दिखा गया.

राज्यपाल ने वीर सैनिकों को किया सम्मानित
पटना गांधी मैदान में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अद्वितीय साहस व सेवा के लिए वीर सैनिकों को नगद पुरस्कार व शौर्य व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार दिया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन्हें मिला सम्मान
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती
मेजर जनरल राजेश कुमार झा (सेवानिवृत्त)
ब्रिगेडियर रजनीश मोहन
मेजर सौरभ कुमार
मेजर धनंजय कुमार
मेजर रंजीत कुमार
लेफ्टिनेंट कमांडर राजकृष्ण मनु
आरआइएस संजय कुमार
एसडब्लूआर रवि शर्मा
लेफ्टिनेंट कर्नल मधु मनीष
मेजर पंकज कुमार
हवलदार मधुकर कुमार
इसे भी पढ़ें: PM Modi के बिहार दौरे से पहले 300 किसानों को मिला नोटिस, लौटाने होंगे सम्मान निधि के पैसे, जानें मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










