ePaper

BPSC TRE3 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, वीडियो शेयर कर रालोजपा ने खड़े किए सवाल

Updated at : 06 May 2025 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC TRE3

BPSC TRE3

BPSC TRE3 रालोजपा ने पटना पुलिस की ओर से जिस प्रकार से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया कर रहे छात्रों ओर महिला अभ्यर्थियों पर लाठी डंडे से प्रहार किया उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है. सरकार को इसके लिए दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

विज्ञापन

BPSC TRE3 अभ्यर्थियों पर मंगलवार को हुए लाठीचार्ज पर रालोजपा (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार सरकार तानाशाह हो गई है. सरकार के जो अधिकारी हैं वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों पर दमनकारी रवैया अपना रहे हैं. रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल पटना में मुख्यमंत्री आवास के समीप छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की बात सुुननी चाहिए और इसपर त्वरित फैसला लेना चाहिए.

श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीपीएससी टीआरई 3.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करवाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर मंगलवार को पटना में सीएम आवास के पास जिस पटना पुलिस की ओर से लाठी चार्ज किया गया वह राज्य सरकार के तानाशाही एवं दमनकारी रवैया की एक बानगी है.अग्रवाल ने कहा कि दरअसल. प्रदेश की एनडीए सरकार छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से घबराई हुई है. वे अब लाठी और डंडों के बल पर अपनी सरकार चलाना चाह रही है.

उन्होंने कहा कि पटना पुलिस ने जिस प्रकार से अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही छात्रों ओर महिला अभ्यर्थियों पर लाठी डंडे से प्रहार किया उसका हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति विरोध करते हुए सरकार से मांग करती है कि वह इस मामले के आरोपी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें. बता दें कि बीपीएससी टीआरई 3.0 के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की बस एक ही मांग है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलकर उनकी बातों को सुन लें.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन