ePaper

ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा BPSC, अप्रैल 2021 में जारी होगा एकेडमिक कैलेंडर...

Updated at : 23 Sep 2020 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा BPSC, अप्रैल 2021 में जारी होगा एकेडमिक कैलेंडर...

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अब जल्द ही हाइटेक हो जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सभी प्रक्रिया ऑनलाइन अपनायी जायेगी. परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए बीपीएससी कॉल सेंटर स्थापित करेगा. पूछताछ की व्यवस्था को बहेतर बनाने के लिए बेल्ट्रॉन के माध्यम से कॉल सेंटर शीघ्र ही स्थापित होगा. इसकी जानकारी बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने दी.

2021 के लिए परीक्षा कैलेंडर अप्रैल महीने में

उन्होंने कहा कि आवेदकों के सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण कॉल के माध्यम से ही किया जायेगा. परीक्षा के लिए अब हर साल एकेडमिक कैलेंडर सही समय पर जारी कर दिया जायेगा. 2021 के लिए परीक्षा कैलेंडर अप्रैल महीने में आयोग जारी करेगा.

कुछ परीक्षाएं करायी जायेगी ऑनलाइन

जल्द ही बीपीएससी कुछ परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की तैयारी में जुटा है. कुछ परीक्षाओं का संचालन ऑनलाइन कराया जायेगा. परीक्षा संबंधित सभी तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी. इसके साथ ऑनलाइन फीस पेमेंट और फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक दिन में ही अब पूरी कर ली जायेगी. अभी तक फीस पेमेंट के बाद अगले दिन आवेदन भरने का काम किया जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पेमेंट गेटवे के माध्यम से ही इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा. परीक्षा संबंधित सभी तरह की तैयारियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर पर अधिकारियों से शीघ्र ही बातचीत की व्यवस्था हो जायेगी.

Also Read: Sarkari Naukri 2020: बिहार में 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की तिथि व अन्य जानकारी…
पदाधिकारियों के बीच ऑनलाइन मूवमेंट करेगा फाइल

आयोग के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटलाइज किया जायेगा. डिजिटल रूप में इसे बदल कर सुरक्षित रखने की व्यवस्था के लिए बेल्ट्रॉन को निर्देशित किया गया है. फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की व्यवस्था आयोग में की जायेगी, जिसके तहत सभी संचिकाओं एवं पत्रों को स्कैन करके डिजिटल रूप में रखा जायेगा. सहायक व पदाधिकारियों के मध्यम संचिका का मूवमेंट डिजिटल माध्यम से कराया जायेगा. कार्यालय प्रधान के लिए किसी भी संचिका को ट्रैक करना आसान हो जायेगा. इसमें पारदर्शिता बढ़ने के कारण कार्य की गुणवत्ता में भी काफी सुधार होगा.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन