BPSC Re-Exam: खान सर का धांधली पर बड़ा खुलासा! पटना की सड़कों पर फिर प्रदर्शन करेंगे छात्र

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Feb 2025 9:31 AM

विज्ञापन

धरनास्थल पर खान सर

BPSC Re-Exam: BPSC 70वीं PT परीक्षा में धांधली के आरोपों के बीच, आज पटना में हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे. खान सर ने मामले में महत्वपूर्ण सबूत होने का दावा किया है और छात्रों के समर्थन में वह धरनास्थल पर पहुंचेंगे.

विज्ञापन

BPSC Re-Exam: पटना में आज एक बार फिर BPSC 70वीं PT परीक्षा के खिलाफ हजारों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन होने की संभावना है. प्रदर्शनकारी छात्र एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे और परीक्षा रद्द करने की मांग करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं के मशहूर शिक्षक खान सर ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है और वह आज गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचेंगे.

13 दिसंबर को धांधली का मामला आया था सामने

बीते कुछ महीनों से BPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा उबाल मार रहा है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं, खासकर बापू परीक्षा केंद्र में, जहां 13 दिसंबर को धांधली का मामला सामने आया था. इसके बाद, अभ्यर्थियों ने पूरे परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

हाई कोर्ट में 37 नंबर पर लिस्टेड है मामला, हो सकती है सुनवाई

इससे पहले, 16 जनवरी को पटना हाई कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने BPSC को एफिडेविट दाखिल करने का आदेश दिया था. लेकिन, PT परीक्षा पर कोई रोक नहीं लगाई थी. आज फिर इस मामले की सुनवाई होने की उम्मीद है, क्योंकि यह मामला अब हाई कोर्ट में 37 नंबर पर लिस्टेड है.

BPSC के खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिनमें जनसुराज पार्टी, पप्पू यादव और खान सर भी शामिल हैं. इन याचिकाओं में री-एग्जाम कराने और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने की मांग की गई है.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

खान सर का दावा- धांधली के ठोस सबूत मिले हैं

खान सर ने 13 फरवरी को दावा किया था कि उन्हें BPSC की परीक्षा में धांधली के ठोस सबूत मिले हैं. उन्होंने कहा, “हमें पता चला कि नवादा और गया के ट्रेजरी से पेपर गायब थे और बाद में इन पेपरों को बापू परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया. यह पेपर कबाड़ में बेचे जाने वाले थे, लेकिन 4 जनवरी को इन्हें परीक्षा में इस्तेमाल किया गया. इसका परिणाम यह हुआ कि परीक्षा परिणाम तीन गुना बढ़ गए.”

खान सर ने यह भी दावा किया कि उन्हें एक वीडियो भी मिला है, जो परीक्षा में धांधली को साबित करता है. उनका कहना है कि वे इस मामले को उच्च न्यायालय में लेकर जाएंगे और केस जीतने का विश्वास जताते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन