बिहार के युवक नौकरी नहीं मिलने से अपना रहे साइबर क्राइम की राह, फर्जी सरकारी दस्तावेज के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिंटू और सरगना अविनाश पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे. जब दोनों की नौकरी नहीं लगी तो दोनों ने मिलकर साइबर फ्रॉड का धंधा शुरू कर दिया. दो महीने पहले मंटू को भी अपने गिरोह में जोड़ा था.

विज्ञापन

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने एक बार फिर से साइबर फ्रॉड गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से फर्जी कंपनी के दस रबर स्टाम्प, राशि लिखा हुआ छह चेक, विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड, 15 ब्लैंक चेक, पांच चेकबुक, फर्जी कंपनी कवि ट्रेडर्स, काजोल इंटरप्राइजेज, राज इंटरप्राइजेज, अनिता ट्रेडर्स के दस्तावेज के अलावा श्रम संसाधन विभाग से संबंधित फर्जी कागजात मिले है. यही नहीं शातिरों ने फर्जी कंपनी का रबर स्टाम्प भी बनवा रखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नौकरी नहीं मिली तो बन गया साइबर फ्रॉड

गिरफ्तार दोनों शातिर सिंटू और मंटू अरवल के रहने वाला है, जो पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर साइबर फ्रॉड का धंधा चला रहा था. थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि सिंटू ग्रेजुएशन व मंटू 12वीं का छात्र है. पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. दोनों को जब नौकरी नहीं मिली तो साइबर फ्रॉड के धंधे में उतर गया.

क्या बोले थानाध्यक्ष 

थानाध्यक्ष ने बताया कि सिंटू और सरगना अविनाश पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे. जब दोनों की नौकरी नहीं लगी तो दोनों ने मिलकर साइबर फ्रॉड का धंधा शुरू कर दिया. दो महीने पहले मंटू को भी अपने गिरोह में जोड़ा था. गिरफ्तार शातिरों ने पुलिस को बताया कि वह लोगों से लॉटरी, नौकरी, केवाइसी और फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं. पुलिस इस मामले में बैंक के कई स्टाफ से भी पूछताछ कर सकती है. शातिरों के पास से मिले खातों में रखे रुपये को फ्रीज करवा दिया गया है.

करंट खाता खुलवाने के लिए बना रखा था फर्जी कागजात

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह ठगी का पैसा करंट अकाउंट में मंगवाते हैं. करंट अकाउंट खुलवाने के लिए ही सारे फर्जी दस्तावेज व रबर स्टाम्प का इस्तेमाल किया जाता है. पूछताछ में बताया कि पैसा निकासी का काम शातिर अब अहले सुबह चार से छह के बीच में करते हैं, ताकि पुलिस और पब्लिक की नजर न पड़े. मिली जानकारी के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गिरोह के अन्य सदस्य रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे सारे सामान कार से लेकर फरार हो गये.

Also Read: बिहार के साइबर ठगों को तलाश रही 15 राज्यों की पुलिस, गिरोह को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने की छापेमारी
बैंक के सामने खड़े थे दोनों साइबर फ्रॉड

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार दो संदिग्ध लोग दक्षिणी गोलंबर के पास आइडीएफसी बैंक के सामने खड़े हैं. पुलिस जब वहां पहुंची दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने पहले कई बहाने बनाये. इसके बाद पुलिस को भटका कर कई जगहों पर घुमाया, बाद में जब कड़ई से पूछताछ हुई तो दोनों ने बताया कि वह साइबर फ्रॉड का धंधा करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन