सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा पालीगंज पूर्वी मंडल ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों की जानकारी दी गई और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Patna News : पालीगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा पालीगंज पूर्वी मंडल की कार्यशाला आयोजित की गयी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लवकुश कुमार ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री रविकांत शर्मा ने किया. कार्यशाला में अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यों की दी जानकारी

कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी कुमुद रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और देश के विकास के लिए किये गये कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और सेवा संकल्प अभियान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

हर घर में एक दीप जलाने का संदेश

जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर में एक दीप जलाने का संदेश दिया. वहीं, जिला मंत्री जितेंद्र यादव और विधानसभा संयोजक नारायण कुमार ने आंगन मिलन कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी.

रक्तदान को लेकर किया जागरूक

जिला युवा मोर्चा के महामंत्री राजू सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने सेवा अभियान के तहत रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने की जानकारी दी.

जन-जन तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया. कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

ये रहे मौजूद

मौके पर मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, जयराम प्रसाद, मंडल मंत्री नीरज कुमार, शिवउदय शर्मा, महेश बिंद, रामचंद्र, आयुष राज और कुंदन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन