पटना : पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर भाजपा का सेवा संकल्प, गांव-गांव होंगे 13 कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BJP Service Pledge Program : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस दौरान, गांव से लेकर शहर तक 13 विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

BJP Service Pledge Program : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी.

विज्ञापन

विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ मोंटी और सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन जितेंद्र यादव ने किया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ बैठक शुरू हुई.

Image

गांव से नगर तक आयोजित होंगे 13 अलग-अलग कार्यक्रम

विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 13 अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं, जिन्हें नगर से लेकर गांव तक आयोजित किया जाना है.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

विधायक ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने पर जोर दिया.

Image

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष पवन भान सिंह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी अनिल कुमार, नगर पार्षद संतोष कुमार, मोहन मोची, नंद किशोर सिंह, संधीर यादव, सुब्रत वासुदेव, पूर्व जिला प्रवक्ता भोला सिंह, राज किशोर सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, उज्ज्वल कुमार, नीरज कुमार, पिंटू कुमार, पंकज कुमार, अर्चित सिंह, बीतेश्वर पंडित, सूर्य नारायण शर्मा, योगेश तिवारी और संजय केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में क्यों भड़के कर्मचारी? पवन सिन्हा के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन, जानें वजह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन