ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

मोकामा. ऑटो की ठोकर से बाइक सवार अजीत कुमार 21 की जान चली गयी.

विज्ञापन

मोकामा. ऑटो की ठोकर से बाइक सवार अजीत कुमार 21 की जान चली गयी. यह हादसा घोसवरी थाने के बलवा गांव में मंगलवार को हुआ. इस हादसे में मृतक का चचेरा भाई रामबली महतो जख्मी हो गया. रामबली का पांव टूट गया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक युवक त्रिमुहान निवासी स्व नुनु लाल महतो का पुत्र था. वह घर से घोसवरी जा रहा था. इस दौरान सामने से आ रहे ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में अजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है ऑटो पर यात्रियों को लेकर चालक चाराडीह जा रहा था. इस बीच यह हादसा हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ा हादसा टल गया. अनियंत्रित ऑटो ग्रामीण सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से बची. जिससे ऑटो पर सवार लोग बाल-बाल बच गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन