बिहटा के युवक की कुल्हड़िया में हत्या

Updated:
विज्ञापन

सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाइओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने बाइक से आ रहे एक युवक को पीछा कर गोली मार दी.

विज्ञापन

संवाददाता, बिहटा/कोईलवर

सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाइओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने बाइक से आ रहे एक युवक को पीछा कर गोली मार दी. गोली युवक के पैर और गर्दन में लगी. जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी रामअयोध्या राय के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र के रूप में की गयी है. घटना रविवार की देर शाम साढ़े पांच बजे के बाद की है. घटना के बाद कोईलवर सीएचसी में पहुंचे कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने जख्मी का बयान लिया. कोईलवर और चांदी थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाया. इस दौरान घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है. सूत्रों ने बताया कि गोली लगनेवाले युवक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपने नानी के घर सकड्डी में रहता था.

वर्चस्व व बदले की घटना में चली गोली : सूत्रों ने बताया कि मृत युवक कुछ दिनों पूर्व मारे गये हिस्ट्रीशीटर मिथिलेश पासवान का गाड़ी चलाता था. उसके मारे जाने के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य को यही संचालित कर रहा था. सूत्रों ने बताया कि एक दिन पूर्व आरा के अहिरपुरवा इलाके में गोरख महतो गिरोह के किसी अपराधी पर गोली चलायी गयी थी, जिसके जवाब में इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन