Bihar Weather: बिहार के इन 3 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों शेखपुरा, लखीसराय और भागलपुर में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से तीन जिलों शेखपुरा, लखीसराय और भागलपुर में अगले 2 से 3 घंटे में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में इस तरह का मौसम लगभग पूरे हफ्ते जारी रह सकता है. बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से 5 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान जहां, कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, वहीं तेज हवा और बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान भी हो सकता है.

लोगों से सावधान रहने की अपील

इधर, लोगों से इस मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है. किसानों को खुले में नहीं रहने की अपील की गई है. इस बीच लखीसराय से खबर है जहां, ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. घटना जिले के हलसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां के बहिआर में वज्रपात गिरने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना शुक्रवार सुबह लगभग 4:00 बजे की है. मृतक की पहचान कैदी गांव निवासी सौंदी महतो के 38 वर्षीय बेटे कुश कुमार के रूप में पहचान हुई है.

खेत में बिचरा छींटने गया था कुश

कहा जा रहा है कि, मृतक कुश शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने खेत में बिचरा छींटने गया था. तभी बगल के खेत में आकाशीय बिजली गिरी. आकाशीय बिजली ने कुश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. सुबह जब मजदूर खेत पर काम करने गए तो देखा कि, कुश जमीन पर गिरा हुआ था. तभी मजदूरों के द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

Also Read: Patna AIIMS के डॉक्टरों ने किया हड़ताल, आज से आपात सेवाएं ठप, चेतन आनंद से जुड़े मामले में विवाद गहराया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन