ePaper

Video: जंजीर से हाथ बांधकर बिहार विधानसभा घुसे लेफ्ट के नेता, अमेरिका के रवैये पर सरकार को घेरा

Updated at : 28 Feb 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
bihar vidhan sabha

हाथों में जंजीर बांधकर पहुंचे विधायक

Video: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन वामदलों के विधायक अपने हाथों को जंजीर से बांधकर सदन पहुंचे. अमेरिकी सरकार के फैसले पर एनडीए को घेरा.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha News: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. बजट सत्र पहले दिन से हंगामे के बीच शुरू होने के आसार थे. शुक्रवार को ऐसा ही नजारा दिखा. जब वामदलों के सदस्य अपने हाथों में जंजीर बांधकर विधनामंडल परिसर में जमा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. अमेरिका की सरकार ने अवैध तरीके से घुसे भारतीयों को हाल में जंजीर से बांधकर वापस भारत भेजा था. जिसका विरोध वामदल कर रहा है.

हाथों को जंजीर से बांधकर पहुंचे वामदल के नेता

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हुआ तो वामदलों के नेता हाथों को जंजीर से बांधकर पहुंचे. विधानसभा गेट पर नेताओं ने नारेबाजी की. हाथों में पोस्टर-बैनर लिए लेफ्ट के नेताओं ने अमेरिकी सरकार के उस फैसले का विरोध जताया जिसके तहत प्रवासी भारतीयों के हाथ-पैर को जंजीर से बांधकर उन्हें वापस भेजा गया.

ALSO READ: ‘नौसिखिया नहीं वो चतुर राजनीतिज्ञ…’ नीतीश के बेटे निशांत के लिए लालू के करीबी नेता ने ऐसा क्यों कहा?

विधानसभा के अंदर सेंट्रल हाल में भी जंजीर पहनकर पहुंचे विधायक

माले विधायक विधानसभा और सेंट्रल हाल में भी दोंनो हाथों में जंजीर पहनकर ही पहुंचे. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के सामने खड़े होकर बताया कि प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका का विमान भारत आया था. जिसमें सवार भारतीयों के पांव जंजीर से बांध दिए गए थे. इसे भारत का अपमान बताकर विधायकों ने विरोध जताया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुई बजट सत्र की शुरुआत

शुक्रवार को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण से हुई. राज्यपाल ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. सरकार की योजनाओं को उन्होंने गिनाया. इसके बाद दोनों सदनों की अलग-अलग बैठकें शुरू होंगी. बता दें कि बजट सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी. शुक्रवार को यानी बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश होगा. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी दोनों सदनों में बारी-बारी से 2024-2025 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन