Bihar Train News: तेजस, संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला समेत इन ट्रेनों में सीटें फुल, अब क्या बचा है ऑप्शन?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: होली के मौके पर बिहार लौटने वालों की टेंशन बढ़ गई है. तेजस, संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. 25 फरवरी से 3 मार्च तक कंफर्म टिकट बुक हो चुके हैं. ऐसे में बिहार लौटना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा. इस मौके पर दिल्ली, यूपी, पंजाब, बेंगलुरु समेत कई राज्यों से लोग बिहार लौटते हैं. लेकिन इस बार एक महीने पहले ही भारी परेशानी आ पड़ी है. कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में 25 फरवरी से 3 मार्च तक सीटें फुल हो गई हैं. कंफर्म टिकट काउंटर खुलते ही टिकट बुक कर लिए गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद वापसी में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन ट्रेनों में सीटें हुई फुल

जानकारी के मुताबिक, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, विक्रमशिला एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस और नंदन कानन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही रेलवे की तरफ से होली को लेकर अब तक कोई स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान भी नहीं किया गया है.

लोगों के पास बचे ये ऑप्शन

  1. पहला ऑप्शन लोगों के पास तत्काल टिकट का ही बचता है. जो लोग टिकट नहीं लिए हैं या फिर वेटिंग में टिकट है तो तत्काल टिकट का ही ऑप्शन बचा है. लेकिन इसमें भी सीटों की संख्या कम होती है, जिसके कारण टिकट नहीं मिल पाते हैं.
  2. दूसरा ऑप्शन यह होगा कि बिहार सरकार ने 200 स्पेशल बसों को चलाने का फैसला लिया है. लगभग 10 राज्यों से बिहार के लिए 23 फरवरी से 23 मार्च तक होली स्पेशल 200 बसें चलेंगी. बसों के लिए टिकट बुकिंग लोग 6 फरवरी से कर सकेंगे.

सुरक्षा ‘कवच’ के साथ चलेंगी ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे के 4238 किलोमीटर रूट पर ट्रेनें सुरक्षा ‘कवच’ के साथ चलेंगी. इससे फायदा यह हो सकेगा कि ट्रेनों की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ जाएगी. जानकारी के मुताबिक, जीएम छत्रसाल सिंह के आदेश पर डीडीयू- प्रधानखांटा रेलखंड के 93.3 किलोमीटर लंबे मानपुर सरमाटांड खंड पर कवच सिस्टम को लागू किया गया है.

Also Read: Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार चार फेज में महिलाओं को देगी 2 लाख रुपये, जानिए स्टेप बाई स्टेप डिटेल्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन