पीयू : समर्थ पोर्टल लागू करने के लिए बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक हुई आयोजित

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

कुलपति प्रो नमिता सिंह ने उपस्थित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की कोताही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के विधि पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डाॅ वीरेंद्र पासवान ने बयान जारी कर बताया है कि सोमवार को आइटी सेल में विश्वविद्यालय की से समर्थ पोर्टल के पांच पैकेज और 44 माॅड्यूल को पूर्णत: लागू करने के लिए बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो नमिता सिंह ने की. बैठक में शिक्षा विभाग के परामर्शी बैधनाथ यादव, बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उप सचिव (समन्वयक) विधा सागर सिंह, शैक्षणिक पदाधिकारी डाॅ स्निग्धा, डीन प्रो डाॅ योगेंद्र कुमार वर्मा, कुलानुशासक प्रो मनोज कुमार सिन्हा, समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डाॅ मनोज प्रभाकर आय और व्यय पदाधिकारी मनोज पांडेय सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. कुलपति प्रो नमिता सिंह ने उपस्थित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की कोताही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अतिथियों का स्वागत डीन प्रो डाॅ योगेंद्र कुमार वर्मा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ मनोज प्रभाकर ने किया. बैठक में समर्थ पोर्टल पूर्णत: लागू करने के लिए व्यापक रूप से विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन