पटना-आरा मार्ग पर हादसे में पति-पत्नी की मौत, देवी पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे दंपत्ति

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल की तस्वीर

Bihar Road Accident: रविवार को पटना-आरा मार्ग पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दंपत्ति देवी पूजा में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे. रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: (मोनु कुमार मिश्रा, बिहटा) बिहटा थाना इलाके के खेदलपुरा गांव के पास पटना-आरा मुख्य मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की पहचान भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके के पुराना सबलपुर (बबुरा) निवासी त्रिशूल पांडेय (55 वर्ष) और उनकी पत्नी गीता देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने क्या बताया?

परिजनों के अनुसार, दोनों देवी पूजा में शामिल होने के बाद बाइक से पटना जा रहे थे. खेदलपुरा के पास आगे निकलने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

दो दिन पहले भी हुई थी घटना

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी जगह पर दो दिन पहले भी एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

घटना के प्रमुख कारण जो सामने आए

  • एलिवेटेड सड़क निर्माण के दौरान पहले मार्ग
  • दिन में नो-इंट्री के बावजूद बालू ट्रकों की आवाजाही
  • ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग
  • आए दिन जाम और ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
  • स्पीड ब्रेकर, सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग का अभाव
  • उड़ती धूल और निर्माण सामग्री से घटती दृश्यता
  • सड़कों पर बिखरा बालू

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बड़ी दुर्घटना के बाद प्रशासन जांच और कार्रवाई का आश्वासन देता है. लेकिन, कुछ दिनों बाद हालात फिर सामान्य हो जाते हैं. कई बार आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका.

क्या है लोगों की मांग?

  • दिन में भारी गाड़ियों के परिचालन पर रोक,
  • भारी गाड़ियों के लिए अलग रूट निर्धारित किया जाए
  • स्पीड कंट्रोल कैमरे लगाए जाएं
  • ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती हो
  • ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई
  • निर्माण स्थल पर स्पष्ट डायवर्जन और चेतावनी संकेतक

Also Read: अलर्ट मोड में पटना जू, फुट वॉश से लेकर सैनिटेशन तक, 24 घंटे की जा रही निगरानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन