Bihar Regiment Agniveer: पटना में 547 अग्निवीरों ने ली शपथ, परेड में दिखा देशभक्ति का जोश
Bihar Regiment Agniveer: पटना के दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट सेंटर में गंगा दशहरा के अवसर पर देशभक्ति से भरी पासिंग आउट परेड हुई. 547 अग्निवीरों ने ट्रेनिंग पूरी कर सेना में शामिल होने की शपथ ली. समारोह में अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली.
Bihar Regiment Agniveer: पटना के दानापुर में बिहार रेजीमेंट सेंटर के हर्ष उदय सिंह गौड़ परेड ग्राउंड में गुरुवार सुबह ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर देशभक्ति से भरी परेड का आयोजन हुआ और सुबह-सुबह अग्निवीर जवानों की कदमताल से पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति की भावना से भर उठा. बैच-5 के 547 अग्निवीर जवानों ने 31 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर शानदार पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और भारतीय सेना में शामिल होने की शपथ ली. इन जवानों को अब सैनिक का दर्जा मिला और वे जल्द ही देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगेंगे.

सटीकता और अनुशासन की बेमिसाल झलक
जवानों की टुकड़ियों ने जैसे ही सलामी मंच के सामने कदमताल की और हथियार प्रस्तुत किए, परेड में जवानों की सटीकता, अनुशासन और समर्पण ने सभी को प्रभावित किया. रेजिमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर कमलदीप जसपाल ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को सलामी दी.

देश सेवा की शपथ, तिरंगे के प्रति निष्ठा का संकल्प
शपथ ग्रहण समारोह में अग्निवीरों ने राष्ट्रीय ध्वज के सामने धर्मग्रंथों पर हाथ रखकर, देश की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहने की शपथ ली. रेजीमेंट के कमांडेंट कमलदीप जसपाल ने कहा कि, वे तिरंगे की शान के लिए हर बलिदान को तैयार हैं. 31 सप्ताह के कठिन परिश्रम उपरांत सेना में शामिल होने वाले अग्निवीर रिक्रूटों को सैनिक का दर्जा हासिल हुआ. राइफलमैन का दर्जा मिलने पर उन्होंने सैन्य तौर तरीकों से अपने दाहिने कंधे पर शौर्य व साहस का प्रतीक लाल रंग की डोरी धारण की.

ब्रिगेडियर जसपाल ने दी प्रेरणादायक सीख
ब्रिगेडियर जसपाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि, यह पल न केवल जवानों के लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी गर्व का है. भारतीय सेना केवल ताकत नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक मजबूती की भी मिसाल है. उन्होंने कहा कि, ट्रेनिंग में पसीने बहाने से लड़ाई के समय पसीना बहाने से बच सकते हैं. यह भी कहा कि, भारतीय सेना को पूरी दुनिया लोहा मनवाया है. उन्होंने यह भी कहा कि, भारतीय सेना के साथ अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, रूस के सैनिक अभ्यास करना चाहते है. उन्होंने अग्निवीरों से कहा कि, देश को आप पर भरोसा है.

पुरस्कारों से नवाजे गए श्रेष्ठ अग्निवीर
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया: बेस्ट ड्रिल: सिपाही प्रेमकांत विश्वकर्मा, बेस्ट रंगरूट: सिपाही शुभम तिवारी, बेस्ट पीटी: सिपाही रामचंद्र जोजो, बेस्ट फायरिंग: सिपाही धुर्वे राजेश्वर दिलीप,बेस्ट बैच: सी कंपनी.

शपथ दिलाने में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी
जवानों को शपथ दिलाने में शामिल रहे – ले. कर्नल अंकुर कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर गणेश चंद्र त्रिपाठी, सिपाही पी खोखले, सिपाही हरजीत सिंह, और हवलदार मो. राज, समारोह का संचालन नायक सूबेदार कृष्णा सिंह और हवलदार प्रवीण सिंह ने किया. उन्होंने रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को साझा कर सभी को प्रेरित किया.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










