ePaper

बिहार को मिला प्रतिष्ठित ''इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024''

Updated at : 01 Dec 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार को मिला प्रतिष्ठित ''इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024''

खेल के क्षेत्र में फिक्की द्वारा दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित 'इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024' इस वर्ष बिहार को मिला है. शनिवार शाम दिल्ली स्थित फिक्की के कमीशन हॉल में आयोजित भव्य समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया़

विज्ञापन

पटना. खेल के क्षेत्र में फिक्की द्वारा दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित ”इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024” इस वर्ष बिहार को मिला है. शनिवार शाम दिल्ली स्थित फिक्की के कमीशन हॉल में आयोजित भव्य समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया़ फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) द्वारा ”इमर्जिंग स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स” श्रेणी के अंतर्गत दिया जाने वाला यह पुरस्कार फिक्की टर्फ 2024 : 14वें वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन का हिस्सा है़ खेल के क्षेत्र में बिहार की निरंतर बढ़ती भागीदारी, उत्कृष्ट प्रयास और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बेहतर और सफल आयोजन के मद्देनजर बिहार को इस वर्ष इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 के लिए चुना गया है़ खेल और खेल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों के निर्णायक मंडल द्वारा इस सम्मान के लिए व्यक्ति और राज्य को चुना जाता है. निर्णायक मंडल के अध्यक्ष प्रो कबड्डी लीग के सह संस्थापक चारु शर्मा हैं. प्रसिद्ध खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली, जीएमआर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष पीकेएस सागर, मानव रचना समूह के उपाध्यक्ष डॉ अमित भल्ला, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महाप्रबंधक अमृत माथुर, एसएआइ के कार्यकारी निदेशक मंजूश्री दयानंद सहित कई लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन