ePaper

Bihar Rain: बिहार में भारी बारिश शुरू, भागलपुर-मुंगेर और कोसी-सीमांचल का मौसम कबतक बिगड़ा रहेगा?

Updated at : 23 May 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
bihar Rain alert|

बिहार में बारिश

Bihar Rain Weather: बिहार का मौसम कबतक बिगड़ा रहेगा. भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि किन जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट है.

विज्ञापन

Bihar Rain Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले चुका है. शुक्रवार को भी कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. भागलपुर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश ने दस्तक दी. मौसम का यह मिजाज अभी अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा. अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज कैसा रहेगा और किन जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार बने रहेंगे, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है.

भागलपुर का मौसम

भागलपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 से 28 मई के दौरान भागलपुर जिले के एक या दो जगहों पर हल्की वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

ALSO READ: ’10 लाख लेकर काली पहाड़ी पहुंचो, नहीं तो…’ बिहार के भागलपुर में ‘लाल सलाम’ के फरमान से हड़कंप

भागलपुर का तापमान

28 मई तक भागलपुर जिले का अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री रहने की संभावना है.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ.बीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है.

सीमांचल के जिलों में बारिश

IMD पटना के अनुसार, कोसी-सीमांचल के जिलों में भी 25 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा. पूर्णिया, अररिया और सुपौल में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. कई और जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है.

मुंगेर में भी मूसलाधार बारिश

शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश भी हुई. भागलपुर के अलावा पड़ोसी जिले मुंगेर में भी तेज बारिश हुई. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. लोगों को खराब मौसम में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन