बिहार में आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
Bihar News (सांकेतिक)

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात ने कहर बरपाया. जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर वज्रपात ने कई घरों के चिराग बुझा दिए. बुधवार को मधुबनी, दरभंगा और नवादा जिलों में वज्रपात की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम की अचानक करवट ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आफत बनकर वज्रपात टूटा. बुधवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मधुबनी, दरभंगा और नवादा शामिल हैं.

मधुबनी: खेत में फसल ढकने गए, नहीं लौटे घर

मधुबनी जिले में बुधवार सुबह वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत में 47 वर्षीय दुर्गा देवी की उस समय मौत हो गई जब वह बारिश में भीग रही गेहूं की फसल को ढकने खेत गई थीं. उनका पति रमन कुमार महतो मजदूरी के लिए पंजाब गए हुए थे, जो अब शव के अंतिम संस्कार के लिए वापस लौट रहे हैं.

वहीं रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अलपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया. तीनों गेहूं के बोझ को ढकने खेत गए थे कि अचानक ठनका गिर गया.

दरभंगा: थ्रेसरिंग के बाद गेहूं समेटते वक्त बुजुर्ग की मौत

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग जवाहर चौपाल खेत से गेहूं समेट रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. मौके पर ही उनकी जान चली गई.

नवादा: घर पर गिरी बिजली, चार झुलसे

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव में बुधवार की सुबह एक दो मंजिला मकान पर बिजली गिर गई. इस हादसे में घर के चार लोग झुलस गए और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जलकर खराब हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

Also Read: बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर, मारा गया लाखों का इनामी टेंटुआ

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन