Bihar Politics : तेजस्वी–राहुल एक जैसे! बार-बार विदेश भाग जाते हैं… नित्यानंद राय का तीखा हमला

Published by : Keshav Suman Singh Updated At : 12 Dec 2025 5:50 PM

विज्ञापन

तेजस्वी–राहुल एक जैसे! बार-बार विदेश भाग जाते हैं… नित्यानंद राय का तीखा हमला

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. कहा—दोनों का स्वभाव एक जैसा, बार-बार विदेश भाग जाते हैं और देश के खिलाफ बोलते हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics :राजनीतिक हमलों की तीखी गर्मी के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी के साथ लंदन में हैं. लेकिन बिहार की राजनीति में ऐसा कम होता है जब तेजस्वी बाहर हों और उन पर तंज न कसे जाएं. आज एक बार फिर बीजेपी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसी बहाने तेजस्वी के साथ-साथ कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी सीधा वार किया.

तेजस्वी और राहुल का स्वभाव एक जैसा

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी एक जैसे हैं. दोनों बार-बार विदेश चले जाते हैं. दोनों का मन देश में नहीं लगता. राय ने दावा करते हुए कहा- तेजस्वी न तो बिहार में रहना चाहते हैं और न राहुल गांधी भारत में रहना चाहते हैं. दोनों नेताओं को जैसे विदेश जाने की ही जल्दी रहती है.

हार के बाद तेजस्वी का मन नहीं लग रहा

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्‍वी यादव को प्रचंड हार मिली है. इस हार के बाद तेजस्‍वी यादव का मन बिहार में नहीं लग रहा है. उन्‍होंने कहा, तेजस्‍वी यादव से आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरोसा खत्‍म चुका है. उन्होंने कहा—तेजस्वी इससे बचने के लिए विदेश भाग जाते हैं. क्‍योंकि पार्टी के भीतर भी लोग अब उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं.

विदेश जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं

बीजेपी नेता नित्‍यानंद राय ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी और राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, भारत के खिलाफ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि इन दोनों की राजनीतिक शैली में यह समानता सबसे खतरनाक है. मगर ये बात तय है कि इस हार के बाद तेजस्‍वी यादव निराश और हताश हो गए हैं.

विदेश दौरे पर तेजस्वी बीजेपी के हमले तेज

तेजस्वी हर बार की तरह इस बार भी विदेश यात्रा पर हैं और विपक्ष ने इसे एक बार फिर से मुद्दा बना लिया है. बता दें कि जेडीयू नेता प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने भी तेजस्‍वी यादव की विदेश यात्रा पर मोर्चा खोलते हुए उनकी पत्‍नी के क्रियचन होने की बात कह कर उन्‍हें लंदन ले जाने की बात कही है. बीजेपी इसे बिहार से ‘भागने’ और ‘जनता से दूरी’ बनाने की मामला बना रही है. देखने वाली बात होगी कि विदेश से लौट कर तेजस्‍वी यादव अपने बिहार से भागने के सवाल का क्‍या जवाब देते हैं.


ALSO READ : बिहार की अन्‍य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन