ePaper

Bihar Politics: आज की मीटिंग में हो जाएगा तय! कौन होगा बिहार में महागठबंधन का ‘सीएम फेस’?

Updated at : 04 May 2025 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
bihar politics mahagathbandhan meeting

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज महागठबंधन के नेताओं की बैठक है. मीटिंग की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. महागठबंधन की यह तीसरी बैठक है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस मीटिंग में महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस पर सहमति बन जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच चुनाव को लेकर आज पटना के एक रिसॉर्ट में महागठबंधन के दलों की तीसरी बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. बैठक में महागठबंधन के भीतर बेहतर समन्वय और चुनावी रणनीति बनाने पर चर्चा होगी. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली यह पटना के दीघा-आशियाना रोड के एक रिसॉर्ट में होगी. बैठक में महागठबंधन के सभी छह घटक दलों के नेता शामिल होंगे.

इस दिन हुई थी पहली और दूसरी बैठक

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, यह मीटिंग सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. बता दें, महागठबंधन की पहली बैठक बीते 17 अप्रैल को पटना स्थित राजद कार्यालय में हुई थी. उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को दूसरी बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई थी. आज एक बार फिर इस मीटिंग पर सभी की नजर रहेगी. महागठबंधन की तरफ से इस मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया जाएगा या नहीं? बता दें, अब तक महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर दो धर दिख रहा है. हालांकि, कांग्रेस ने ये जरूर कहा है कि चुनाव के बाद सीएम फेस तय किया जाएगा. अब देखना होगा कि इस मीटिंग में सीएम फेस पर सहमति बन पाती है या नहीं.

मुकेश सहनी ने चिराग पर साधा निशाना

इधर, बीते दिन मोतिहारी के बापू सभागार में वीआईपी पार्टी के जोन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस दौरान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि चिराग ने एक इंटरव्यू में जातिय जनगणना को सार्वजनिक न करने की बात कही थी. उन्होंने चिराग को याद दिलाया कि उनके पिता राम विलास पासवान आरक्षण की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ते रहे. मुकेश सहनी ने चिराग को आगाह करते हुए कहा कि बीजेपी के साथ जाने से पहले वे एक बार घर से बेघर हो चुके हैं.

ALSO READ: Transfer Posting: 51389 शिक्षकों का इंतजार खत्म! शुरू हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, इस दिन आपकी बारी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन