चिराग पासवान को फिर से LJPR की कमान, झारखंड में 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष  चुना गया. झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष  चुना गया. झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. चिराग ने कहा कि पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं. साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा.

विज्ञापन

पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया

केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी  का अध्यक्ष  चुना गया. रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी, जिसमें कहा गया कि पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है और पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी.

Also Read: पटना में लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं आया होश, मौत से लड़ रही है ऐश्वर्या

लोजपा-आर का झारखंड में 28 सीटों का दावा

चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले समय में लोजपा रामविलास झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी. एनडीए के नेतृत्व में विकसित झारखंड बनेगा। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने झारखंड में विाधनसभा चुनाव से पहले 28 सीटों पर दावा किया. इससे पहले नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन