Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में हथियार लेकर पहुंचा युवक, बिहार के 5 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jan 2026 2:57 PM

विज्ञापन

पटना सिविल कोर्ट

Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में हथियार लेकर दो युवक घुस रहे थे. इनमें से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. आज बिहार के 5 जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

विज्ञापन

Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में हथियार लेकर घुस रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को दो युवक हथियार लेकर सिविल कोर्ट में घुस रहे थे. लेकिन एंट्री गेट पर ही उन्हें पकड़ लिया गया. एक युवक को पकड़ा गया लेकिन दूसरा फरार हो गया. इसके साथ ही आज बिहार के 5 जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. यह धमकी भागलपुर, सीवान, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में दी गई.

क्या बोले एसएसपी कार्तिकेय शर्मा?

पटना सिविल कोर्ट से जुड़े मामले को लेकर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि एक युवक को हथियार के साथ पकड़ा गया है. एक युवक फरार हो गया, जिसके लिए छानबीन की जा रही है. पटना सिविल कोर्ट के एंट्री गेट पर जांच के दौरान युवक पकड़ा गया. फिलहाल, मामले में पूछताछ और जांच-पड़ताल की जा रही है.

भागलपुर में सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी

भागलपुर में सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर में जांच अभियान चलाया. एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर और आस-पास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

सीवान

सीवान सिविल कोर्ट को लेकर स्थिति और गंभीर हो गई, जब एसपी और डीएम को सीधे धमकी भरा ई-मेल भेजा गया. इसके बाद प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक कोर्ट परिसर में आम लोगों और वकीलों की एंट्री पर रोक लगा दी. पुलिस टीम ने वहां भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके.

समस्तीपुर

साथ ही समस्तीपुर में भी कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की घमकी दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी मिलने की सूचना पर एसपी ने कोर्ट पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. यहां भी एहतियातन कोर्ट परिसर खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई. ​एसएसपी कांतेष कुमार मिश्रा का कहना है कि धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता की टीम पूरे कोर्ट परिसर की जांच कर रही है. कहां से धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है, इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं और इस पूरे मामले की जांच के लिए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है.

बेगूसराय

बेगूसराय में सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में कोर्ट खाली कराया गया और इंवेस्टिगेशन एजेंसियों को एक्टिव कर दिया गया. बेगूसराय सिविल कोर्ट में जिला जज के निर्देश पर माइक से घोषणा कर सभी वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया. कुछ ही देर में पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की गई.

Also Read: Bihar News: बगहा में करोड़ों की लागत से बनने वाले ROB का टेंडर कैंसिल, जानिए कहां फंसा है मामला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन