Bihar News: सऊदी भेजने के नाम पर तीन लोगों से 15 लाख की ठगी, जानिए साइबर ठगों ने कैसे लगाया चुना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Nov 2024 9:33 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: साइबर ठगों ने हज और उमरा पर सऊदी भेजने के नाम पर पटना के रहनेवाले तीन लोगों से 14 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली है. शातिरों ने खुद को बरेली की इबादत उमरा नाम की कंपनी का प्रतिनिधि बताया था.

विज्ञापन

Bihar News: साइबर ठगों ने हज और उमरा पर सऊदी भेजने के नाम पर पटना के रहनेवाले तीन लोगों से 14 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली है. शातिरों ने खुद को बरेली की इबादत उमरा नाम की कंपनी का प्रतिनिधि बताया था. झांसा देकर उन्होंने सऊदी भेजने का टिकट इत्यादि के नाम पर पीड़ितों से रुपये मांगे. विदेश का टिकट नहीं मिलने पर जब पीड़ितों ने बरेली जाकर छानबीन की तो कंपनी का कार्यालय था. जिसके बाद इस बात की शिकायत साइबर थाने में की गई.

इसके साथ ही ठगों ने अलग-अलग बहाने से कुल छह लोगों से 19 लाख रुपये की ठगी की थी. साइबर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है. पीरबहोर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर बरेली की कंपनी का प्रचार देख कंपनी के नंबर पर फोन किया था. खुद को कंपनी का कर्मी बताने वाला शख्स ने बताया था कि वे लोगों को हज और उमरा पर भेजते हैं.

झांसा देकर ठगों ने उड़ाये 14 लाख रुपए

बाद मे पीड़ितों से खुद को फर्म का मालिक बताने वाले सहित तीन अन्य लोगों से बातचीत करवाई. ठगों ने भरोसा दिलाया था कि कंपनी बिना परेशानी उन्हें सऊदी भेजवा देगी. झांसे में आकर पीड़ितों ने आरोपितों के बैंक खाते में ऑनलाइन 14 लाख रुपये भेज दिए. पीड़ितों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें 11 जून 2024 को हज यात्रा पर जाना है. यात्रा के दो दिन पहले तीनों को सऊदी अरब जाने के लिए हवाई टिकट भेज दिया जाएगा. लेकिन टिकट नहीं भेजा गया.

Also Read: KBC में बिहारियों का जलवा, सहरसा की इस बेटी ने लाखों रूपये जीत बढ़ाया प्रदेश का मान

बिजली बिल जमा करने के नाम पर 2.52 लाख रुपये की ठगी

अन्य मामले में शातिरों ने बिजली अधिकारी बनकर रुपसपुर निवासी महिला से संपर्क किया गया. उन्हें बताया गया कि बिजली बिल जमा नहीं होने की वजह से उनकी बिजली काट दी जाएगी. बाद में शातिरों ने लिंक भेजकर महिला के खाते से 2.52 लाख रुपये की निकासी कर ली. खगौल निवासी शख्स ने जियो फाइवर के कनेक्शन के लिए इंटरनेट से एक नंबर प्राप्त किया था. उस नंबर पर कॉल करने पर शातिरों ने बहाने से उनसे 1.84 लाख रुपये की ठगी कर ली.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन