रीतलाल यादव की पत्नी का आरोप: जानबूझ कर झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा  

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव इन दिनों भागलपुर जेल में बंद हैं. उनके आवास पर बीती रात हुई छापेमारी के बाद उनकी पत्नी रिंकू देवी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन किया है. इस दौरान उन्होंने कहा है पुलिस रात 11:30 बजे उनके घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झूठे आरोप का दावा

एक ओर जहां पुलिस ने एक बिल्डर की चारदीवारी गिराने का आरोप लगाया है. वहीं रिंकू देवी का कहना है कि जेल में बंद उनके पति का किसी से कोई संपर्क नहीं है. ऐसे में वह किसी को चारदीवारी तोड़ने का निर्देश कैसे दे सकते हैं. रिंकू देवी ने कहा कि चारदीवारी बारिश या वाहन की टक्कर से गिरी होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश

गत रात पुलिस ने गांव में 5-7 अन्य घरों में भी छापेमारी की. रिंकू देवी का आरोप है कि यह कार्रवाई आगामी चुनाव को देखते हुए की गई है. सत्ता पक्ष नहीं चाहता कि उनके पति जेल से बाहर निकले और चुनाव लड़ें. राजद के जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह का कहना है कि विपक्ष के इशारे पर प्रशासन विधायक और उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और विरोधियों की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी क्योंकि जनता सच्चाई जानती है.

इसे भी पढ़ें: रीतलाल यादव की जब्त होगी संपत्ति: PMLA के तहत राजद विधायक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन