Bihar News: बिहार के इस जिले को जल्द मिलेंगे फुट ओवर ब्रिज, पब्लिक और व्हीकल अंडरपास, डीएम से मांगी गई रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में बनाए जायेंगे फुट ओवर ब्रिज और व्हीकल अंडरपास (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: भागलपुर जिले को फुट ओवर ब्रिज, पब्लिक अंडरपास और व्हीकल अंडरपास की सौगात जल्द ही मिलने वाली है. इसे लेकर जिले के डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है. इस सौगात के मिलने से लोगों को शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के लोगों को खास सौगात मिलने वाली है. स्मार्ट सिटी के तहत जिले में फुट ओवर ब्रिज, जेब्रा क्रॉसिंग, पब्लिक अंडरपास और व्हीकल अंडरपास बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है. बिहार के परिवहन सचिव सह सदस्य सचिव बिहार राज कुमार ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर में जाम वाले इलाकों को किया जायेगा चिन्हित

शहर में किन जगहों पर जाम की समस्या अधिक होती है. उस जगह को चिन्हित किया जायेगा. इसके लिए जिला परिवहन पदाधिकारी की तरफ से टीम का गठन किया जायेगा. टीम ऐसी जगहों को चिन्हित करेगी. साथ ही पब्लिक अंडरपास, व्हीकल अंडरपास और जेब्रा क्रॉसिंग के लिए जगह भी देखेगी. सीएम के सात निश्चय पार्ट-तीन में इस विषय को शामिल किया गया है. सभी जगहों को चिह्नित करने के बाद परिवहन सचिव को रिपोर्ट भेजी जायेगी.

इन जगहों पर लगता है सबसे ज्यादा जाम

दरअसल, शहर में सुबह निकलने के बाद तिलकामांझी चौक से जाम की स्थिति बन जाती है. यहां सुबह नौ बजे के बाद से रात आठ बजे के बाद तक जाम की स्थिति बनी रहती है. तिलकामांझी चौक के साथ ही कचहरी चौक से घंटाघर चौक तक, फिर स्टेशन चौक, वेराइटी चौक से खलीफा बाग चौक, खरमनचक, जीरो माइल, स्टेशन चौक से तातारपुर चौक तक जाम बड़ी समस्या है.

परिवहन पदाधिकारी ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने कहा, जाम की समस्या से शहर को निजात दिलाने के लिए विभाग लगातार कोशिश कर रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इस तरह से शहर में लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले 48 घंटों के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन