पशुपति पारस को 7 दिन के अंदर पार्टी कार्यालय करना होगा खाली, नहीं तो भवन निर्माण विभाग उठाएगा यह कदम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Oct 2024 2:00 PM
पशुपति पारस (File)
Bihar News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को पार्टी कार्यालय वन व्हीलर आवास खाली करने का अल्टीमेटम मिला है. आवास खाली नहीं होने की स्थिति में भवन निर्माण विभाग जबरन खाली कराएगा. विभाग ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है.
Bihar News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को पार्टी कार्यालय वन व्हीलर आवास खाली करने का अल्टीमेटम मिला है. आवास खाली नहीं होने की स्थिति में भवन निर्माण विभाग जबरन खाली कराएगा. विभाग ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है. बता दें कि, भू-संपदा पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से पत्र जारी किया है.
7 दिन के अंदर आवास करना होगा खाली
विभाग ने पत्र में लिखा है कि, विभागीय एक्ट 1956 की धारा (4) क की शक्ति का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय लोजपा अध्यक्ष को निर्देश दिया जाता है कि आदेश की कॉपी मिलने के 7 दिनों के अंदर आवास संख्या 1 व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खान मार्ग, पटना को खाली कर दें. निर्धारित अवधि में अगर आवास खाली नहीं होता है, तो बाध्य होकर उसे बलपूर्वक खाली कराया जाएगा.
8 जुलाई को चिराग की पार्टी को किया गया अलॉट
आरएलजेपी के पास पटना में एक ही पार्टी का कार्यालय बचा था. भवन निर्माण विभाग द्वारा पहले राष्ट्रीय लोजपा को बिहार का प्रदेश कार्यालय खाली करने का आदेश 13 जून 2024 को जारी किया गया था. फिर 8 जुलाई को एक नया आदेश जारी कर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को अलॉट कर दिया गया. इसके बाद भी पशुपति पारस ने आवास खाली नहीं किया है.
Also Read: दिवाली और छठ पर बिहार में नहीं फोड़ सकेंगे पटाखा, इन चार शहरों में आतिशबाजी पर प्रतिबंध
जबरन आवास को खाली कराएगा विभाग
विभाग का कहना है कि बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी का अस्तित्व नहीं है. वन व्हीलर आवास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यालय बना है. जबकि यह आवास लोक जनशक्ति पार्टी को आवंटित किया गया था. जिसे अब रद्द कर दिया गया है. ऐसे में सक्षम प्राधिकार जबरन आवास को खाली करने के लिए अधिकृत है.
पार्टी के स्थापना के बाद से वन व्हीलर में है आवास
लोक जनशक्ति पार्टी के गठन के बाद से ही वन व्हीलर रोड स्थित आवास में पार्टी का कार्यालय रहा है. बता दें कि, भवन निर्माण विभाग ने 30 जून 2006 में इस आवास को लोक जनशक्ति पार्टी को अलॉट किया था. उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान हुआ करते थे.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










