Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी यात्रियों की लंबी लाइनें, विमानों की संख्या भी बढ़ेगी

Updated at : 10 Jan 2021 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी यात्रियों की लंबी लाइनें, विमानों की संख्या भी बढ़ेगी

15 जनवरी से पटना एयरपोर्ट(Patna Airport) पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी. इन दिनों टर्मिनल में प्रवेश से लेकर सामानों की बुकिंग और सिक्युरिटी चेकइन सभी में लंबी लाइन में लगना पड़ता है. इसकी एक वजह कोहरा के कारण विमानों का लेट होना है तो दूसरी वजह एक्स रे मशीन और लगेज स्कैनर का जरूरत से कम होना भी है.

जांच करने वाले सुरक्षाकर्मियों की बढ़ेगी संख्या

यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के सुझाव पर दो विमानों के लैंडिंग टेकऑफ के बीच के अंतर को बढ़ा कर 15-20 मिनट तक करने के साथ साथ जांच करने वाले सुरक्षाकर्मियों और उसमें लगे उपकरणों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है.

लगेज स्कैनर मशीन की बढ़ायी जाएगी संख्या

अभी पटना एयरपोर्ट पर केवल तीन लगेज स्कैनर मशीन काम कर रही है जिससे कई बार लोगों को अपने सामानों को बुक कराने में भी 20-25 मिनट तक का समय लग जाता है. इनकी संख्या को बढ़ाकर पांच किया जायेगा.

Also Read: Coronavirus In Patna: बिहार में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, पटना एम्स में सीवान के डॉक्टर समेत पांच की मौत
खराब एक्सरे मशीन को किया जायेगा दुरुस्त

पटना एयरपोर्ट पर तीन एक्सरे मशीन है जिसमें से इन दिनों केवल दो काम कर रही है और तीसरी खराब है. खराब एक्सरे मशीन को दुरुस्त करने के साथ दो नयी मशीन का भी 15 जनवरी के आसपास इस्तेमाल शुरू हो जायेगा.

शुरू होगी स्थगित फ्लाइटों की उड़ान

पटना एयरपोर्ट से इन दिनों हर रोज 40 जोड़ी फ्लाइटें आती और जाती हैं. हालांकि दिसंबर के पहले तक इनकी संख्या 50 जोड़ी थी. घने धुंध और परेशानी को देखते हुए रद्द किये गये विमानों में अधिकतर अहले सुबह और देर रात की थीं, जिनको 15 जनवरी के बाद चरणबद्ध ढंग से फिर से शुरू कर दिया जायेगा.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन