ePaper

Bihar News: दीपावली-छठ के लिए पटना से 166 अतिरिक्त उड़ानें, यहां जानिए डिटेल्स

Updated at : 15 Oct 2025 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
166 additional flights from Patna for Diwali-Chhath

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना एयरपोर्ट से कुल 166 अतिरिक्त उड़ान सेवा देगी. इस कड़ी में 2 नवंबर तक एयर इंडिया पटना से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए 114 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी. इनमें दिल्ली-पटना-दिल्ली, मुंबई-पटना-मुंबई और बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु के लिए 38-38 उड़ानें शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना एयरपोर्ट से कुल 166 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है. इसमें एयर इंडिया की 114 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 52 उड़ानों को शामिल किया गया है.

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

मिली जानकारी के अनुसार ये उड़ानें न सिर्फ घरेलू, बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी. 15 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच एयर इंडिया पटना से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए 114 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी. इनमें दिल्ली-पटना-दिल्ली, मुंबई-पटना-मुंबई और बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु के लिए 38-38 उड़ानें हैं.

इन शहरों के लिए उड़ान सेवा

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 52 उड़ानें संचालित करेगी. इसके तहत दिल्ली-पटना-दिल्ली और बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु के लिए 26-26 उड़ानों को शामिल किया गया है.यानी 15 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच दोनों एयरलाइंस दिल्ली-पटना-दिल्ली मार्ग पर 64, मुंबई-पटना-मुंबई मार्ग पर 38 और बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु मार्ग पर 64 उड़ान सेवा देगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यात्रियों को होगी सुविधा

बता दें कि इन उड़ानों की बुकिंग दोनों एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो गई है. यह कदम त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किया गया है.

इसे भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर्व पर घर आने वालों की बढ़ी परेशानी, आसमान छू रहा फ्लाइट किराया, प्राइस जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन