Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में लगातार 2 दिन आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Jun 2025 11:16 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि 12 और 13 जून को पूरे प्रदेश में मौसम का हाल खराब रहने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार के सभी जिलों में 12 और 13 जून को बारिश, तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलने के समय छाता साथ में रख लें. मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक दोनों दिन बिहार के अधिकांश जिलों में 50 से 60 की गति से हवा चलने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें ईस्ट और वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, आरा, पटना और वैशाली शामिल है. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और कटिहार जिला में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 की स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़ें: डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रूट पर 160 KMPH की स्पीड से गुजरेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
आज इन जिलों में गर्मी का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 09 जून को मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में प्रचंड गर्मी रहने की संभावना है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










