Bihar Ka Mausam: अगले 24 घंटे में गिर सकता है बिहार का टेंपरेचर, जानिए 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम विभाग का अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ka Mausam: बिहार में लोगों को कनकनी वाली ठंड से अभी राहत मिली हुई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है. विभाग की माने तो, 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिल जा रही. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 24 घंटे के बाद अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग जगहों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 8.5 से 14.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम?
मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है. अगले सात दिनों के दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. पटना में मौसम को लेकर विभाग ने संभावना जताई है कि आसमान साफ रहेंगे. सुबह और शाम के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से राहत मिलेगी.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?
पिछले 24 घंटे में बिहार के तापमान को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 23.3 से 27.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग जगहों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया.
न्यूनतम तापमान को लेकर बताया गया कि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 7.5 से 14.8°C के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर जगहों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 400 मीटर मोतिहारी में दर्ज किया गया.
Also Read: Marine Drive: भागलपुर में मरीन ड्राइव बनने का रास्ता साफ, किसी का नहीं टूटेगा घर, मिला आश्वासन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




