Bihar Rain Alert: बिहार में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून, इन 16 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! IMD ने दी चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Jul 2025 6:47 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनमें 13 जिलों में ऑरेंज और 3 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनमें 13 जिलों में ऑरेंज और 3 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है, साथ ही वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी भी दी गई है.
सीवान जिले में हुई सर्वाधिक बारिश
सोमवार को सीवान जिले में सर्वाधिक 115.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि औरंगाबाद में 68.4 मिमी, भोजपुर में 47.2 मिमी, नवादा में 44.8 मिमी और पूर्वी चंपारण में 37.6 मिमी वर्षा हुई। राजधानी पटना में हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया, जबकि किशनगंज और जमुई में बादल छाए रहे.
बिहार के ऊपर से गुजर रही मानसून की अक्षीय रेखा
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा फिलहाल बिहार के ऊपर से गुजर रही है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं राज्य के मौसम को लगातार प्रभावित कर रही हैं. इन परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है.
लखनदेई नदी का बढ़ा जलस्तर, टूटा डायवर्सन
नेपाल में हो रही मूसलधार बारिश का असर भी अब सीमावर्ती जिलों में दिखने लगा है. सीतामढ़ी में लखनदेई नदी का जलस्तर सोमवार को तेजी से बढ़ गया, जिससे शहर के तीन अस्थायी डायवर्सन टूट गए और आवागमन बाधित हो गया.
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय करें. अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि नमी और उमस परेशानी का कारण बनी रह सकती है. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी जिलों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
Also Read: चार हजार से अधिक शिक्षकों ने किया ट्रांसफर से इनकार, शिक्षा विभाग उठा सकता है ये कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










