बिहार के 8 जिलों में IMD का येलो अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बदला मौसम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह और शाम के समय दृश्यता कम हो गई है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ताजा पूर्वानुमान में कई जिलों में घना कोहरा का अलर्ट जारी हुआ है. उत्तर बिहार के इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा है. 2 फरवरी तक के लिए जारी अलर्ट में मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो बिहार में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस सबौर, भागलपुर में दर्ज किया गया. पटना में न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मुजफ्फरपुर, छपरा, पूर्णिया और सुपौल में भी न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम की ठंड अभी बनी रहेगी.

पटना को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी पटना के लिए जारी 5 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 से 5 फरवरी तक हल्का बादल छाया रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास बना रहेगा. धूप निकलने से दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.

इसे भी पढ़ें:  पटना-हाजीपुर वालों की बल्ले-बल्ले, 60% पूरा हुआ नए ब्रिज का काम, अब सफर होगा सुपरफास्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन