Bihar Ka Mausam: बिहार में 30 दिसंबर तक चलेगी बर्फीली हवाएं, बढ़ेगी ठिठुरन वाली ठंड, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Dec 2025 12:48 PM

विज्ञापन

बिहार में 30 दिसंबर तक ठिठुरन वाली ठंड

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज अभी और भी बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, 30 दिसंबर तक राज्य में ठिठुरन वाली ठंड लोगों को सतायेगी. इसके साथ ही बर्फीली पछुआ हवाएं चलेगी. मौसम विभाग ने ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में कंपकंपी वाली ठंड लोगों को भरपूर सता रही है. सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो जा रही. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, उत्तरी और पूर्वी बिहार के ऊपर जेट स्ट्रीम मजबूती से बनी हुई है. इसकी वजह से ठंडी और सर्द पछुआ हवाओं का असर जबरदस्त देखने के लिये मिल रहा है. खासतौर पर रात में ठिठुरन बढ़ती जा रही है और बिहार घने कोहरे की चपेट में है.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही राज्य को 30 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. 26 दिसंबर यानी कि आज राज्य के उत्तर, दक्षिण-पशिम और दक्षिण पूर्व भागों के कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई थी. इसके अलावा राज्य के बाकी के हिस्सों में कुछ जगहों पर घना तो कई जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है.

27, 28, 29 और 30 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कई जगहों में घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति होने की संभावना है. इसके अलावा 29 और 30 सितंबर को भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब तक हवाओं की दिशा में बदलाव नहीं होता और पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं की तीव्रता कम नहीं होती, तब तक बिहार को इस कंपकंपाती ठंड से राहत मिलना मुश्किल है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा प्रभाव बिहार पर पड़ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि 30 दिसंबर के बाद ही मौसम में हल्का सुधार संभव है, उससे पहले राहत की उम्मीद कम है. गुरुवार की बात करें तो, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर (सहरसा) में दर्ज हुआ. राज्य भर में न्यूनतम तापमान 6.7-12.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

Also Read: Industry In Bihar: बिहार में यहां खोले जायेंगे फार्मास्युटिकल पार्क, लैंड बैंक बनने से हो सकेगा बड़ा फायदा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन