ePaper

बिहार : 'मृत्यु का भी भय नहीं' IPS विकास वैभव का नीतीश की नसीहत के बाद नया ट्वीट

Updated at : 12 Feb 2023 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 'मृत्यु का भी भय नहीं' IPS विकास वैभव का नीतीश की नसीहत के बाद नया ट्वीट

बिहार के आईपीएस विभाग वैभव लगातार ट्वीटर के माध्यम स अपनी बात कह रहे हैं. इसके लिए वो संस्कृत के श्लोकों का सहारा ल रहे हैं. वह अपने ट्वीट में ऐसे श्लोकों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार के IPS विकास वैभव ने सोशल मीडिया पर खुले आम सीनियर आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर पर अपशब्द और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसे आरोप लगाने के बाद आईपीएस विकास की मुश्किल बढ़ गयी है. एक ओर सीएम नीतीश ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए मामले की जांच करने की बात काही है. तो वहीं दूसरी और उनके विभाग ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नोटिस जारी कर दिया है. इन विवादों के बीच आईपीएस वैभव प्रतिदिन ट्विटर पर कोई न कोई नया ट्वीट कर अपने इरादे जाहिर कर रहे हैं.

….मृत्यु का भी भय नहीं

आईपीएस विभाग वैभव लगातार ट्वीटर के माध्यम स अपनी बात कह रहे हैं. इसके लिए वो संस्कृत के श्लोकों का सहारा ल रहे हैं. वह अपने ट्वीट में ऐसे श्लोकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका ताल्लुक कहीं न कहीं उनको लेकर राज्य में उत्पन्न हालातों से है. रविवार को किए अपने ताजे ट्वीट में विकास वैभग ने लिखा – “सदयं हृदयं यस्य भाषितं सत्यभूषितम् । कायं परहितं यस्य कलिस्तस्य करोति किम् ॥” विकास वैभव ने अपने ट्वीट में इस श्लोक का अर्थ समझाते हुए लिखा कि “जिसके हृदय में दया है, जिसकी वाणी में सत्य है, जिसके कार्य भी दूसरों के हित के लिए है, उसका काल (मृत्यु) भी क्या कर सकेगा अर्थात् ऐसे व्यक्ति को मृत्यु का भी भय नहीं होता ।”


एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं….

वहीं इससे पहले शनिवार को विकास वैभव ने एक ट्वीट कर मूर्खों के पांच लक्षण बताए थे. उन्होंने संस्कृत में ट्वीट कर लिखा था कि “मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं तथा. क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः.” अर्थात – “एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं घमण्ड, दुष्ट वार्तालाप, क्रोध, जिद्दी तर्क और अन्य लोगों के लिए सम्मान में कमी.”

Also Read: पटना में हाउसिंग बोर्ड की जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, 2 और 9 मई को होगी 4 प्लॉटों की ई-नीलामी, जानें प्रक्रिया
युवाओं का मिल रहा समर्थन 

सोशल मीडिया पर होमगार्ड के आईजी आईपीएस विकास वैभव को अब इस मामले में युवाओं का काफी समर्थन मिलता दिख रहा है. युवाओं ने विकास वैभव के समर्थन में ट्विटर पर कई हैशटैग भी शुरू कर दिया है. युवाओं द्वारा लगातार उनके समर्थन में ट्वीट और पोस्ट किए जा रहे हैं. विकास वैभव का युवाओं के बीच उनकी पुलिसिंग के कारण काफी क्रेज देखा जाता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन