बिहार से विदेश जाना होगा आसान, पटना-गया से शुरू होंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, नई पॉलिसी लागू

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Mar 2026 8:31 PM

विज्ञापन

फ्लाइट की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए नई डेस्टिनेशन पॉलिसी लागू कर दी है. पटना और गया एयरपोर्ट से काठमांडू, बैंकॉक, सिंगापुर समेत कई शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य को अंतरराष्ट्रीय हवाई मानचित्र पर मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. नई डेस्टिनेशन पॉलिसी के तहत अब पटना और गया एयरपोर्ट से कई नए अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ानें शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है. इस पहल से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

नई डेस्टिनेशन पॉलिसी को मिली मंजूरी

हाल ही में राज्य सरकार ने नई डेस्टिनेशन पॉलिसी को मंजूरी दी है. इस नीति के तहत एयरलाइंस कंपनियों को नए अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और कई तरह के प्रोत्साहन दिए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा एयरलाइंस बिहार से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करें.

पटना और गया एयरपोर्ट होंगे फोकस में

इस योजना का मुख्य फोकस जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को बनाना है. इन दोनों एयरपोर्ट से नई उड़ानों की शुरुआत के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. सरकार चाहती है कि इन एयरपोर्ट्स से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाया जाए.

टेंडर प्रक्रिया शुरू, अप्रैल तक आवेदन

नई उड़ानों के लिए विमानन कंपनियों से निविदा आमंत्रित की गई है. टेंडर प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो चुकी है. 7 अप्रैल को प्री-बिड मीटिंग होगी. वहीं 15 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है. इस प्रक्रिया के जरिए योग्य एयरलाइंस का चयन किया जाएगा.

इन शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट

सरकार की योजना के मुताबिक, शुरुआती चरण में पटना और गया से कई अहम अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. इनमें काठमांडू, शारजाह, बैंकॉक, कोलंबो और सिंगापुर जैसे प्रमुख डेस्टिनेशन शामिल हैं. इससे बिहार के यात्रियों को विदेश यात्रा के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

DGCA मान्यता जरूरी

सूत्रों के अनुसार, टेंडर में भाग लेने वाली एयरलाइंस कंपनियों के पास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मान्यता होना अनिवार्य होगा. इससे सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा.

राज्य के विकास को मिलेगी रफ्तार

सरकार का मानना है कि बेहतर अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क से पर्यटन, व्यापार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे. इससे बिहार के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी. नागरिक उड्डयन विभाग इस योजना को तेजी से लागू करने में जुटा है, ताकि जल्द ही राज्य के लोगों को इन नई सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Also Read: गवर्नमेंट कैलेंडर में बिहार के मंत्री के परिवार की तस्वीरें, RJD ने सरकारी पैसे के दुरुपयोग का लगाया आरोप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन