बिहार में अगले 48 घंटे रहेगा ठंड और कोहरा का असर, 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jan 2026 2:36 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar IMD Alert: बिहार को लेकर जारी किये मौसम पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का असर जारी रहेगा. आइये जानते है बिहार के किस जिले को लेकर क्या अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar IMD Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए 7 जनवरी तक मौसम की चेतावनी जारी की है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. अलर्ट में बताया गया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन जिलों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम रह सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

इन जिलों में भी अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी ठंड और कोहरे का असर देखा जा सकता है. इन जिलों को अलर्ट या वॉच केटेगरी में रखा गया है.

दक्षिण और मध्य बिहार के कुछ जिलों जैसे पटना, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई को हरे रंग में दिखाया गया है. यहां कोई चेतावनी नहीं है. गया, नवादा और आसपास के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और भोजपुर में भी ठंड का असर बना रह सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 5 जनवरी को राज्य में न्यूनतम तापमान गया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

इसे भी पढ़ें: नालंदा-गया-नवादा को जोड़ेगा ये नया रूट, बनेगा 26KM लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे, बनेंगे 5 नए बाईपास

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन