Bihar: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकअप की टक्कर में दो की मौत
Bihar: खगड़िया में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक और पिकअप के बीच आमने सामने की इस अक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक के घायल होने की सूचना है.
Bihar: खगड़िया. खगड़िया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक व पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक घायल बताया जा रहा है. अक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये. पिकअप चालक समेत उपचालक की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक चालक गंभीर रूप में घायल हो गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना उसराहा पिरनगरा एनएच 107 के बेला नोवाद शिव मन्दिर समीप की है.
आपके शहर में
घायल चालक की हालत नाजुक
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब चार बजे ट्रक एवं पिकअप की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें पिकअप चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक पिकअप चालक की पहचान सहरसा जिले के सोहा गांव निवासी सुधांशु कुमार एवं उपचालक कुक्कु कुमार के रूप में हुई हैं. हादसे की सूचना पर बेलदौर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेजा है. मामले की जांच की जा रही है. ट्रक चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मक्का सुखाने के कारण सड़क संकीर्ण
पुलिस का कहना है कि सड़क पर मक्का सुखाने के कारण चौड़ीकरण के बाद भी पथ संकीर्ण हो जाती है. घटनास्थल के समीप गांव के रास्ते को लेकर कट के पास डिवाइडर नहीं रहने के कारण पिरनगरा की ओर से आ रही पिकअप को उसराहा की ओर से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी. लोगों में इस बात को लेकर चर्चाएं हैं कि बेला से माली तक उक्त सड़क के चौड़ीकरण के बावजूद किसानों ने इसे खलिहान बना लिया है. इसके कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. आज भी दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक ट्रक चालक मौत से जूझ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए