Bihar Flood Live: बिहार में बाढ़ ने दी दस्तक, बिगड़े कई जिलों के हालात, कटाव से घर नदी में हो रहे विलीन
Bihar Flood 2022 Live: बिहार में बाढ़ के हालात अब गंभीर होने लगे हैं. नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है. लेकिन कोसी सीमांचल के कई जिले अब बाढ़ की तबाही झेलने को मजबूर है. जानिये प्रदेश में बाढ़ का अपडेट…
सीमांचल में बाढ़
बिहार में बाढ़ की तबाही मची है. किशनगंज में 6 से अधिक सड़क व दो पुल का एप्रोच ध्वस्त हो गया है. अररिया व किशनगंज में 4 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं.
मुंगेर में कटाव की संभावना बढ़ी
मुंगेर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही सदर प्रखंड के कुतलुपुर, टीकारामपुर, तारापुर दियारा, रहिया, मनियारचक एवं करारी क्षेत्र में कटाव की संभावना बढ़ती जा रही है. जबकि बरियारपुर क्षेत्र के एकाशी, कल्याणपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कटाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
जलस्तर बढ़ने की संभावना
इलाहाबाद में पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 181 एमएम बारिश हो रही है. 72 घंटे में वह पानी पटना आ जायेगी और पटना से 24 घंटे में पानी मुंगेर गंगा के जलस्तर को बढ़ा देगी. जबकि नेपाल और कोशी क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी कोशी नदी से होते हुए गंगा में तेजी से आ रहा है. जिसके कारण जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है.
मुंगेर में गंगा में ऊफान
मुंगेर में गंगा एक बार पुन: ऊफनाई पर है. जिसके कारण बाढ़ की संभावना बढ़ती जा रही है. हालांकि अभी गंगा के जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. लेकिन कुछ क्षेत्रों में कटाव की समस्या मंडराने लगी है. जिसके कारण दियारा क्षेत्र की बड़ी आबादी संभावित बाढ़ और कटाव से डरे-सहमे हैं.
बाढ़ की चपेट में आये कटिहार के दर्जनों विद्यालय, पढ़ाई प्रभावित
बलिया बेलौन. महानंदा में बाढ़ आने से सड़क, खेत, खलिहान, जल मग्न होने के साथ लोगों के घर, आंगन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघवा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से छात्रों को विद्यालय आने में परेशानी हो रही है. वहीं पंचायत के अधिकांश वार्ड बाढ़ की चपेट में है.
कटिहार में नदियों के जलस्तर में उफान
कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में उफान पर है. महानंदा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने से कदवा प्रखंड के करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए