Live Updates

Bihar Flood 2022 Live: बिहार में बारिश बनी आफत, कोसी-गंडक समेत कई नदियों ने शुरू की तबाही, जानें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood 2022 Live Update: बिहार में बाढ़ के हालात बन चुके हैं. नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में हो रही बारिश ने सूबे में बाढ़ की हालत और चिंताजनक हुई है. कोसी, महानंदा, गंडक समेत कई नदियों में उफान है.

विज्ञापन

एनएच-327 ई के बोरिया डायवर्सन पर चढ़ा पानी

अररिया जिले के जोकीहाट प्रखण्ड में लगातार दो दिनों की वर्षा से नदियों में उफान से दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. एनएच 327 ई पर बोरिया डायवर्सन पर दो फिट पानी का बहाव हो रहा है. जिससे बड़ी वाहनों का परिचालन ठप पड़ गया है.

अररिया में बाढ़ के पानी में ध्वस्त हुयी पीसीसी सड़क

अररिया प्रखंड क्षेत्र में बकरा नदी के उफनाने से बुधवार देर रात पीसीसी सड़क ध्वस्त हो गई. लगातार बारिश से कोशी बराज में पानी खतरे के निशान को पार कर गया है. बारिश से किशनगंज-ठाकुरगंज प्रखंड के गोगरिया में मस्जिद नदी में जमींदोज हो गया है.

गोपालगंज में गंडक की तबाही

नेपाल में भारी बारिश होने के कारण गंडक नदी उफान पर है. नदी तीन दिनों से विशंभरपुर में खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बनी हुई है. नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. वाल्मीकिनगर बराज से 2.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज बुधवार को हुआ. निचले इलाके में पानी फैलने की आशंका बनी हुई है.

खगड़िया के हालात

खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रवण स्थल वीरबास एवं लौंगा का निरीक्षण किया. ये दोनों स्थल कोसी नदी के किनारे स्थित हैं. नेपाल के तराई इलाकों में भारी वर्षा होने के चलते कोसी नदी में जल स्तर के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के अंतर्गत आने वाले इन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

बारिश के बाद गैंड़ा नदी उफनाई, किसानों के खेत में लगा दलहन की फसल चौपट

बलुआ बाज़ार. लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से आस-पास के नदियों में उफान आ गया है. नदी में उफान आने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का जल आस पास के खेतों में लगे किसानों के कई एकड़ में मूंग की फसल को भी प्रभावित किया है.

भागलपुर में कोसी का कहर

बिहार में बाढ़ से तबाही शुरू हो गयी है. भागलपुर के बिहपुर अंतर्गत आने वाले कहारपुर में इस साल भी कोसी कहर बनकर टूटी है. कई घर कोसी की गोद में समा चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola