बिहार के पहले डायनासोर पार्क के लिए टेंडर पूरा, राजगीर में 22 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar First Dinosaur Park: बिहार के लोगों को जल्द ही पहला डायनोसोर पार्क मिलने वाला है. पार्क के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. लगभग 22 करोड़ रुपए की लागत से इसे राजगीर में बनाया जाएगा. राजगीर में लोगों को यह पार्क बेहद अलग अनुभव देगा.

विज्ञापन

Bihar First Dinosaur Park: बिहार के राजगीर में राज्य का पहला डायनासोर पार्क का निर्माण होने वाला है. इस पार्क को पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी से तैयार किया जाएगा. राजगीर में यह लोगों के लिए नया आकर्षण का केंद्र बन सकेगा. डायनासोर पार्क के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द ही लोगों के लिए यह बनकर भी तैयार हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वन विभाग ने तय किया लक्ष्य

जानकारी के मुताबिक, लगभग 22 करोड़ रुपए की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा. वन विभाग की ओर से पार्क का निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. पार्क को लेकर जो योजना तैयार की गई है, उसकी माने तो यहां आने वाले लोगों के लिए एक बड़ा जुरासिक गेट होगा. यहां से एंट्री भी बेहद खास होगी. लोगों को हड्डियों से बने एक सुरंग जैसे रास्ते से गुजरना होगा.

तैयार होगा मेसोजोइक युग का इको सिस्टम

पार्क को लेकर बताया गया कि इसे 6 अलग-अलग जोन में बांटा गया है. इनमें रिलैक्सिंग जोन, डेंजर जोन, प्ले एरिया, टी-रेक्स जोन समेत 6 जोन होंगे. इनमें सिर्फ डायनासोर पार्क ही नहीं बल्कि पूरे मेसोजोइक युग का इको सिस्टम तैयार किया जाएगा. इस पार्क के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है. नेचर सफारी में क्लिफ वॉक के पास 4.5 हेक्टेयर में पार्क का निर्माण किया जाएगा.

टूरिस्टों को मिलेगी ऐसा व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, पार्क के निर्माण से लेकर संचालन में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का प्रयोग किया जाएगा, जो देश के अन्य पॉर्कों से इसे अलग बनाएगा. यह दर्शकों का रोमांच बढ़ाएगा. पार्क में डायनासोर से जुड़ी जानकारी देने वाले पैन और प्रदर्शनियां होगी. इनमें डायनासोर की विशेषताओं, व्यवहार और विकास के बारे में जानकारी दी जाएंगी.

बिहार में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

डायनासोर पार्क राजगीर में पर्यटन को भी बढ़ावा. बिहार का राजगीर देश के फेमस टूरिस्ट जगहों में से एक है. यहां का ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों महत्व है. बिहार में हर साल काफी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं. नेचर सफारी लोगों को काफी आकर्षित करता है. ऐसे में डायनासोर पार्क के खुलने से लोगों के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनेगा. टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकेगी.

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ‘ठीक 1 बजे होंगे 5 धमाके’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन