बिहार में 100 यूनिट तक बिजली फ्री! नीतीश सरकार कर रही तैयारी, योजना कब से होगी लागू?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: बिहार में 100 यूनिट तक बिजली यूज करने पर शुल्क नहीं लगेगा. यह सौगात जल्द ही सरकार दे सकती है. नीतीश कैबिनेट में इस प्रस्ताव को अब भेजा जाएगा. जिसकी मंजूरी मिलते ही यह लागू हो जाएगा.

विज्ञापन

बिहार में मुफ्त बिजली की सौगात अब लोगों को जल्द मिल सकती है. 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने की तैयारी सरकार कर रही है. चुनाव से पहले नीतीश सरकार राज्य के लोगों को अपने बिजली बिल में यह बड़ी राहत प्रदान कर सकती है.ऊर्जा विभाग की इस योजना का लाभ लोगों को बिजली के घरेलू उपयोग के लिए मिलेगा. इस योजना से शहरी क्षेत्र के लोगों को 700 रुपए से अधिक की बचत हर महीने हो सकती है.

विज्ञापन

कब लागू होगी यह योजना?

ऊर्जा विभाग ने लोगों को 100 यूनिट तब फ्री बिजली देने की योजना तैयार की है. अगर 100 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग आप करते हैं तो उसका चार्ज देना होगा. अब इसे कैबिनेट में भी भेजा जा सकता है. कैबिनेट से पास होते ही यह योजना प्रदेश में लागू हो जाएगी.

ALSO READ: पटना में एक और कारोबारी की हत्या, देर रात मिनी मार्ट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

आपका कितना पैसा बचेगा?

ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव पर अगर कैबिनेट की मुहर लग जाती है तो शहरी क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत होगी. शहरी क्षेत्र में जो लोग रहते हैं उन्हें हर महीने करीब 750 रुपए की बचत होगी. शहरी इलाकों में बिजली की दर 7.57 रुपए प्रति यूनिट है. जब राज्य सरकार से अनुदान मिलेगा तो लोगों कको 4.52 रुपए प्रति यूनिट की दर से उपभोक्ताओं को देना पड़ सकता है. वहीं ग्रामीण इलाकों में कुटीर ज्योति योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को 1.97 रुपए प्रति यूनिट तो बाकि घरेलू बिजली यूजरों को 2.52 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना पड़ सकता है.

और क्या फायदा देगी सरकार?

कैबिनेट की सहमति मिलने के बाद ही इस बात की जानकारी सामने आएगी कि घरेलू बिजली के ग्राहकों को क्या-क्या फायदा मिलेगा. आगे इसमें कुछ और रियायत संभव है. चर्चा है कि कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी सरकार कुछ और रियायत दे सकती है. बिहार से पहले देश के कई राज्य इस तरह की सौगात अपने प्रदेशवासियों को दे चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन