Bihar Electricity Bill: बिहार में और सस्ती मिल सकेगी बिजली, जानिये किसे मिलेगा फायदा, कितने रुपये बचा सकेंगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Nov 2025 9:28 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Electricity Bill: बिहार में लोगों को और भी सस्ती बिजली मिलने वाली है. दरअसल, बिहार विद्युत विनियामक आयोग को बिजली कंपनी की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है. अगर मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल के अप्रैल महीने से सस्ती बिजली मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Electricity Bill: बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को और भी सस्ती बिजली मिल सकती है. दरअसल, बिहार विद्युत विनियामक आयोग को बिजली कंपनी की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है. जिसमें सस्ती बिजली देने को लेकर जिक्र किया गया. अगर आयोग की तरफ से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल अप्रैल महीने से शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को सस्ती बिजली मिल सकेगी.

ग्रामीण इलाकों की तर्ज पर शहर में भी सस्ती बिजली

जानकारी के मुताबिक, शहर में रहने वाले लोगों को ग्रामीण इलाके के तर्ज पर ही सस्ती बिजली दी जायेगी. इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की संभावना है. पिछले साल की बात करें तो, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता श्रेणी में एक स्लैब करने का प्रस्ताव दिया था. बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण इलाकों में एक स्लैब लागू है. लेकिन अब ऐसी ही व्यवस्था शहरी इलाकों में भी लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है.

125 यूनिट फ्री बिजली जुलाई से ही लागू

फिलहाल, 1 से 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 7.42 रुपये प्रति यूनिट अनुदानरहित दर तय है. इसमें से सरकार 3.30 रुपये प्रति यूनिट अनुदान देती है. 4.12 रुपये प्रति यूनिट दर ही उपभोक्ताओं के लिए तय है. लेकिन, बिहार सरकार की तरफ से 125 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया गया था. यह नियम जुलाई 2025 से लागू हो गया था. जिसके कारण पहले स्लैब में रुपये चुकाने नहीं पड़ते हैं. लेकिन, दूसरा स्लैब 100 यूनिट से अधिक का है. जिसमें 8.95 रुपये प्रति यूनिट अनुदानरहित है. इसमें 3.43 रुपए प्रति यूनिट सरकार अनुदान देती जबकि 5.52 रुपये प्रति यूनिट लोगों को देना पड़ता है. इसे अब खत्म करने की कवायद है.

140 रुपये तक हो सकती है बचत

जानकारी के मुताबिक, शहरी इलाके में लगभग 225 यूनिट या फिर इससे ज्यादा बिजली खर्च होती है. इसमें से 125 यूनिट फ्री होने के बाद अगर 100 यूनिट बिजली खर्च करेंगे तो वे 140 रुपये बचा सकेंगे. इस तरह से संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिहार के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिये बिजली सस्ती हो सकती है. बस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

Also Read: Bihar Teacher Transfer: बिहार के 22 हजार से ज्यादा शिक्षकों को इस महीने मिलेगी नई पोस्टिंग, ट्रांसफर गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन