Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुए सीएम नीतीश के करीबी नेता ! जेडीयू का बताया मास्टर प्लान 

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत में गजब की हलचल देखने के लिए मिल रही है. तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता एक्टिव मोड में दिख रहे हैं. बैठकों का दौर भी लगातार देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता कहे जाने वाले मनीष वर्मा एक्टिव मोड में आ गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में साल 2025 के आखिर में ही विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसे लेकर तैयारियां तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से जोर-शोर से की जा रही है. कहीं ताबड़तोड़ बैठकें हो रही है तो कहीं जनसभाओं के जरिये लोगों को संबोधित किया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता कहे जाने वाले और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा एक्टिव हो गए हैं. 

विज्ञापन

चुनाव को लेकर बताया मास्टर प्लान

बता दें कि, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा भागलपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. साथ ही जेडीयू का चुनाव को लेकर मास्टर प्लान भी बताया. दरअसल, मनीष वर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि, जेडीयू प्रदेश में विकास और सामाजिक न्याय के एजेंडे पर काम कर रही है, जिसमें कार्यकर्ताओं की बेहद खास भूमिका है. जानकारी के मुताबिक, 3 से 5 मई तक मनीष वर्मा भागलपुर में एक्टिव रहेंगे. इस दौरान वे पार्टी के नेताओं से मिलेंगे और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे.   

भागलपुर में मनीष वर्मा का खास दौरा

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में रहते हुए मनीष वर्मा खास कर युवाओं से मुलाकात और बातचीत करेंगे. इस दौरान वे पार्टी की नीतियों को लेकर सुझाव लेंगे. इससे युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी. बता दें कि, चुनाव से पहले मनीष वर्मा का यह दौरा खास माना जा रहा है. इस दौरे का मकसद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना कहा जा रहा है. बता दें कि, मनीष वर्मा ने लोगों से अपील की है कि, जनता की भलाई के लिए कुछ करना चाहते हैं तो, उन्हें राजनीति में आना चाहिए. जो भी लोग बिहार की तरक्की चाहते हैं, वैसे लोगों का बिहार में स्वागत है. 

Also Read: Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक से पहले मुकेश सहनी के बयान ने लाया सियासी भूचाल ! सीएम फेस पर क्या बोल गए…

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन