Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक से पहले मुकेश सहनी के बयान ने लाया सियासी भूचाल ! सीएम फेस पर क्या बोल गए…

Published by :Preeti Dayal
Published at :04 May 2025 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक से पहले मुकेश सहनी के बयान ने लाया सियासी भूचाल ! सीएम फेस पर क्या बोल गए…

Bihar Politics: राजधानी पटना में आज महागठबंधन की बैठक होने वाली है. यह महागठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. लेकिन, बैठक की शुरूआत होने से पहले वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आज राजधानी पटना में महागठबंधन की तीसरी बैठक हो रही है, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. बैठक को लेकर सभी घटक दलों के नेता पहुंच चुके हैं. बता दें कि, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक दीघा-आशियाना रोड के एक रिसॉर्ट में होगी. वहीं, इस बैठक की शुरूआत से पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दे दिया है. 

सत्ता पक्ष पर किया कटाक्ष

बता दें कि, महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार हैं. तमाम पार्टियों के नेता अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे में मुकेश सहनी ने भी बड़ी प्रतिक्रिया दे दी है. दरअसल, मीडियाकर्मियों के सवाल पर मुकेश सहनी ने पहले तो सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ‘महागठबंधन का एक ही एजेंडा क्लियर है कि, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना है. अभी की सरकार नीतीश जी की सरकार नहीं है. गांव और पंचायतों में भ्रष्टाचार व्याप्त है. कहीं भी बिना पैसे के काम नहीं हो रहा है. कहीं ना कहीं अभी जनता की सरकार नहीं ब्यूरोक्रेट की सरकार है, जिसे हमें हटाना है.’ 

सीएम फेस पर बड़ा बयान

वहीं, महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर कहा कि, ‘कोई भी कंफ्यूजन नहीं है. जिनके पास वोट है, जिसके पास ताकत है, वही व्यक्ति लीड करेंगे.’ बता दें कि, मुकेश सहनी के इस बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है. एक बार फिर सीएम फेस को लेकर किसी का भी नाम फाइनल नहीं होने के संकेत मिले. वहीं, इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ ही 6 घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे. 

Also Read: Bihar Weather Update: बिहार में इस दिन से चढ़ेगा पारा, फिर झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन