Bihar Election 2025: चुनाव की तारीखों का एलान से पहले आप ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी (आप) के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची भी सोमवार को जारी कर दी है. इस लिस्ट में 11 कैडिडेट्स के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग द्वारा आज शाम 4 बजे किया जाएगा. आयोग के अधिकारी पटना से सभी तैयारियों का जायजा लेकर दिल्ली लौटे हैं. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने की मांग की गई है. भाजपा और राजद दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग से कहा है कि इस बार चुनाव दो चरणों में ही कराए जाएं, ताकि चुनाव को सही और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

लिस्ट में 11 प्रत्याशी के नाम

इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची भी सोमवार को जारी कर दी है. इस लिस्ट में 11 कैडिडेट्स के नाम शामिल हैं. इस दिन स्थानीय होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पहली सूची जारी की गई है.

प्रत्याशियों के नाम व सीट

  • डॉ मीरा सिंह बेगूसराय(बेगूसराय)
  • योगी चौपाल कुशेश्वरस्थान(दरभंगा)
  • अमित कुमार सिंह तरैया(सारण)
  • भानु भारतीय कसबा(पूर्णिया)
  • शुभदा यादव बेनीपट्टी(मधुबनी)
  • अरुण कुमार रजक फुलवारीशरीफ(पटना)
  • डॉ पंकज कुमार बांकीपुर(पटना)
  • अशरफ आलम किशनगंज(किशनगंज)
  • अखिलेश नारायण ठा परिहार सीतामढ़ी
  • अशोक कुमार सिंह गोविंदगंज(मोतिहारी)
  • पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह बक्सर(बक्सर)

22 नवंबर को पूरा होगा राज्य विधानसभा का कार्यकाल

बता दें कि अभी तक किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल आगामी 22 नवंबर को पूरा हो रहा है. राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अक्टूबर के अंत में मनाए जाने वाले छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की है,  ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. इसकी वजह है कि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग त्योहारों के लिए घर लौटते हैं.

2020 में तीन चरण में हुए थे चुनाव

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के साये में तीन चरणों में हुए थे, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस बार कई राजनीतिक दलों ने एक फेज में चुनाव कराने की मांग रखी है. चुनाव आयोग आज इस पर अपना फैसला सुनाएगा.

चुनाव में इन पार्टियों के बीच मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच में है. वहीं, एक नया आयाम प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी जोड़ रही है, जो खुद को बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक ताकत के रूप में स्थापित करने में लगी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले चुनाव में मिली थी इतनी सीटें

पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थी. राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर की बदल जाएगी तस्वीर, पार्क निर्माण से लेकर सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 3.89 करोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन