Bihar Crime News : नौबतपुर में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत
Bihar (सांकेतिक)
Bihar Crime News : नौबतपुर में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत पटना में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, सरकार और पुलिस के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. राजधानी में हर नये दिन एक के बाद एक हत्या की वारदात सामने आ रही है. पटना के नौबतपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने दो युवक को बीच सड़क पर गोली मार कर घटना को अंजाम दिया है . जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, वहीं उसके साथ मौजूद युवक की गंभीर हालत है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में
दूसरे युवक की हालत गंभीर है
जानकारी के अनुसार, नौबतपुर थाने के कोरावां गांव में बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को दो युवकों को गोली मार दी. वारदात में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से हथियार लहराते हुए फरार हो गए . घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. हादसे के बाद शव के साथ बिखरे खून को देखकर वहां मौजूद लोगों की दर से हालत ख़राब हो गयी.
Also Read :हाई कोर्ट ने BPSC TRE 1 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश
घटना के एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची फिर जांच शुरू हुई. मृतक की पहचान नौबतपुर के कोरावां गांव निवासी चीकू कुमार के रूप में हुई है. दूसरा गंभीर रूप से जख्मी नौबतपुर के कोरावां गांव निवासी पप्पू कुमार है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए