Bihar corona news: बिहार में कोरोना के 513 नये मामले, राजधानी में मिले 186 पॉजिटिव मरीज, मौत का सिलसिला जारी

Howrah: Health workers wearing protective suits conduct a door-to-door survey for COVID-19 at the containment zone of Kalibabur Bazar area, during a nationwide lockdown, in Howrah district, Friday, May 01, 2020. (PTI Photo)(PTI01-05-2020_000225B)
बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 513 नये मामले पाये गये हैं. इसमें सबसे अधिक 186 नये मामले(Coronavirus In bihar ) पटना जिले में(Corona cases in patna) पाये गये हैं. राज्य में वर्तमान में कोविड 19 के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 5541 है, जबकि राज्य का रिकवरी रेट 97.04% हो गया है.
बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 513 नये मामले पाये गये हैं. इसमें सबसे अधिक 186 नये मामले(Coronavirus In bihar ) पटना जिले में(Corona cases in patna) पाये गये हैं. राज्य में वर्तमान में कोविड 19 के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 5541 है, जबकि राज्य का रिकवरी रेट 97.04% हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अररिया जिला में आठ, अरवल में एक, औरंगाबाद में 11, बांका में 13, बेगूसराय में तीन, भागलपुर में 11, भोजपुर में पांच, बक्सर में दो, दरभंगा में 10, पूर्वी चंपारण में आठ, गया में 19, गोपालगंज में सात, जमुई व जहानाबाद में 10-10, कैमूर में चार, कटिहार व किशनगंज में 16-16, खगड़िया में चार, लखीसराय में पांच, मधेपुरा में सात, मधुबनी में पांच, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 27, नालंदा में 14, नवादा में 11, पूर्णिया में 11, रोहतास में नौ, सहरसा में चार, समस्तीपुर में सात, सारण में नौ, शेखपुरा में तीन, सीतामढ़ी व सीवान में चार-चार, सुपौल में आठ, वैशाली में नौ और पश्चिम चंपारण में 12 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
पटना एम्स में मंगलवार को आठ लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 11 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सहरसा के 46 वर्षीय सुमन कुमार सदा, नालंदा के 62 वर्षीय अयोध्या प्रसाद, सारण के 53 वर्षीय रामाशंकर प्रसाद यादव, पटना के 72 वर्षीय हर्षदेव चौधरी, वैशाली के 50 वर्षीय रामजी महतो, गर्दनीबाग के 80 वर्षीय कन्हैया लाल, सारण के 70 वर्षीय कविराज विश्वनाथ सिंह जबकि दरभंगा कि 66 वर्षीय जीनत आरा की मौत हो गयी. वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. जिनमें पटना, जमुई, पूर्वी चंपारण, गया के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
Also Read: Bihar Corona Updates: बिहार में रिकवरी रेट पहुंची 97 प्रतिशत के पार, कोरोना पर लगाम लगाने में देश के अव्वल राज्यों में से बना एक
उधर राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में मंगलवार को 186 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में कोरोना के अब तक सामने आये कुल केसों की संख्या बढ़ कर 39,547 हो गयी है. वहीं दूसरी ओर तेजी से संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं. जिले के 37,758 मरीज कोरोना से लड़ कर रिकवर हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोरोना से अब तक 302 मरीजों की माैत हो चुकी है. अब मरीजों की संख्या 300 के पार हो गयी है. जिले में वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1487 है.
पीएमसीएच में मंगलवार काे आरटीपीसीआर से 548 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें 13 पॉजिटिव पाये गये. इनमें नौ पीएमसीएच में भर्ती मरीज थे. तीन सुपौल से आये सैंपल और एक शेखपुरा से आया सैंपल था. यहां रैपिड एंटीजन किट से 177 सैंपलों की जांच की गयी इसमें सात पाॅजिटिव पाये गये हैं. इनमें कंकड़बाग के एक डॉक्टर भी हैं. पीएमसीएच में मंगलवार को कोविड से एक मरीज की मौत हो गयी. 35 वर्षीय मरीज का नाम विष्णु कुमार है और वह भोजपुर का रहने वाला था.
Posted by: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




